फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dead body found

सीतापुर की आकांक्षा का था नदी में मिला शव

Thu, 09 Sep 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
dead body found
सूरतगंज (बाराबंकी)। सुमली नदी में सोमवार को एक अज्ञात किशोरी का शव पानी में उतराता मिला था। इस मामले के तीसरे दिन शव की शिनाख्त कालिकन गांव की आकांक्षा मिश्रा के रूप में हुई है। शव की पहचान उसकी मां ने की है। जबकि क्षेत्र में चर्चा है कि किशोरी को पहले विषाक्त पदार्थ दिया गया था। उसके बाद शव को नदी में फेंका गया था।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के बाहर से गुजरीं सुमली नदी में एक किशोरी का शव मिना था। बुधवार को थाने पहुंची मां ने किशोरी की शिनाख्त की। मृतक किशोरी की पहचान सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र कालिकन निवासी अवधेश मिश्रा की बेटी आकांक्षा मिश्रा (16) के रूप में हुई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान उसकी मां ने की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

भाग गए मृतका के परिजन, हत्या की चर्चा
नदी से आकांक्षा का शव मिलने की खबर फैलते ही करीब छह किमी दूर उसके गांव निवासी अवधेश मिश्रा परिवार संग घर भाग गये थे। चर्चा है कि किशोरी का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते उसे विषाक्त पदार्थ का सेवन कराया गया और उसके बाद शव को ले जाकर नदी में फेंक दिया था। किशोरी की मौत का मामला संदिग्ध है। इसलिए दो दिनों तक जानकर भी परिजन अंजान बने रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed