फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dead body found

पेड़ के नीचे पड़ा मिला युवक का शव

Tue, 09 Mar 2021 01:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
dead body found
सआदतगंज (बाराबंकी)। एक युवक का शव पेड़ के नीचे पड़ा मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक ने खुदकुशी की है। युवक के आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम मलौली निवासी विजय कुमार (22) अपने घर से रविवार देर रात निकला था। जब वह काफी देर तक नही लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी तलाशने के बाद वह रात में नहीं मिला। इसके बाद शनिवार सुबह घर से कुछ ही दूरी पर पेड़ के नीचे उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

युवक का गला बनियान व बेल्ट से कसा हुआ था। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसके खुदकुशी करने के बाद बेल्ट टूट गई जिससे वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। विजय की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। उधर परिजन उसके द्वारा उठाए गए इस कदम से हैरान हैं। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed