फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Culvert washed away in rain; connectivity to 15 villages snapped.

Barabanki News: बारिश में बही पुलिया, 15 गांवों का संपर्क टूटा

Mon, 28 Sep 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 28 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Culvert washed away in rain; connectivity to 15 villages snapped.
बारिश में पुलिया बहने से आवागमन बा​धित। संवाद
कोटवाधाम। बारिश में इटहुआ गांव के पास निर्माणाधीन पुल के बगल बनी अस्थायी बाईपास पुलिया तेज बहाव में बह गई। इससे तेलवारी, गोबरहा, छुरिया, इटहुआ पूर्व, छुरिया का पुरवा, मल्लाहनपुरवा, गोसाईंपुरवा और नसीमपुर समेत 15 से अधिक गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया। ग्रामीणों को अब तटबंध के रास्ते करीब 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। दोपहिया वाहन भी पुलिया के टूटे हिस्से से निकालना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


रामनगर-टिकैतनगर मार्ग पर दूल्हादेपुर चौराहे से अलीनगर-रानीमऊ तटबंध की ओर जाने वाले मार्ग पर यह पुलिया बनाई गई थी। इटहुआ में पुल निर्माण के चलते राहगीरों की सुविधा के लिए अस्थायी बाईपास बनाया गया था। एसडीएम सिरौलीगौसपुर अनिल कुमार सरोज ने बताया कि संबंधित विभाग को सूचना दी गई है। पुलिया जल्द दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed