{"_id":"60d0e4b48ebc3e3435612d32","slug":"crocodile-barabanki-news-lko583543044","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में दिखे मगरमच्छ को पकड़ सरयू नदी में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में दिखे मगरमच्छ को पकड़ सरयू नदी में छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। शाखा बाराबंकी की शारदा सहायक सिंगल नहर की पटरी किनारे जहांगीराबाद रहमतनगर निवासी रामसरन यादव के तालाब में रविवार को एक बड़े मगरमच्छ को ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया।
भयभीत ग्रामीणों ने गांव में पहुंच कर इसकी जानकारी सबको दी, देखते ही देखते तालाब के पास भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटा कर वन विभाग को इसकी सूचना दी। रविवार को देर हो जाने के बाद सोमवार की सुबह जाल से मगरमच्छ की घेरा बंदी करके उसे पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन मगरमच्छ बार-बार जाल से निकल कर दूसरे हिस्से में चला जाता।
वनकर्मियों के मुताबिक शाम पांच बजे मगरमच्छ का रेस्क्यू किया जा सका। पकड़े गए मगरमच्छ को सरयू नदी में वन कर्मियों की टीम ने छोड़ दिया। वनकमियों के अनुसार चार फिट लंबा यह मगरमच्छ करीब 70 किलो वजनी था। डीएफओ एनके सिंह ने बताया कि टीम को मौके पर भेजकर मगरमच्छ को पकड़ कर सरयू नदी में छोड़ दिया गया है। (संवाद)