{"_id":"5c8a9fb0bdec22145b20dc5c","slug":"youth-murdered-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर गांव के बाहर फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर गांव के बाहर फेंका शव
Fri, 15 Mar 2019 12:08 AM IST
arun arun
Amarujala
Amarujala
Published by: arun arun
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल पर कॉल आने के बाद घर से निकले युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके बाद गांव के बाहर नहर किनारे उसका शव फेंक बदमाश फरार हो गए। सुबह युवक का शव बरामद होने के बाद घर में कोहराम मच गया। पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
वारदात जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव की है। राजेश कुमार वर्मा का पुत्र शिव कैलाश उर्फ सोनू (22) पढ़ाई के साथ खेती में पिता का हाथ बंटाता था। बुधवार को भी खेत में आलू की खोदाई करने के बाद शाम करीब सात बजे घर पहुंचा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक फोन आया और सोनू घर से बाहर चला गया। काफी रात बीत जाने के बाद जब वह घर नहंी लौटा तो घरवालों ने खोजबीन शुरू कर दी । इस दौरान उसके नंबर पर फोन भी किया गया। पहले तो फोन की घंटती बजती रही और फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर परिवारी जनों को किसी अनहोनी की शंका सताने लगी। परिवारीजनों ने जहांगीराबाद थाने पहुंच पुलिस को बताया।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह ग्रामीण खेत जा रहे थे तो गांव के बाहर शारदा सहायक नहर के किनारे खाई में सोनू का शव पड़ा देखा। वहीं कुछ ही दूरी पर नहर पटरी पर उसकी साइकिल भी पड़ी मिली। सोनू की हत्या की खबर से घर मे कोहराम मच गया। सोनू के सिर के पिछले हिस्से व नाजुक अंग पर चोट के निशान थे। सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक आर एस गौतम सीओ सुशील कुमार सिंह ने मौके का निरीक्षण कर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा मगर, कोई खास सुराग नही लग सका। इस मामले को पुलिस व ग्रामीण आशनाई से जोड़ कर देख रहे है। उल्लेखनीय है कि बुधवार की रात में सोनू के घर वापस न लौटने व फोन स्वीच ऑफ होने पर अनहोनी की चिंता को लेकर परेशान परिजनों ने जहांगीराबाद पुलिस को भी मामले की सूचना दी थी। मगर, पुलिस ने इसको गंभीरता से नही लिया। अगर पुलिस उसी समय मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल लेती तो शायद सोनू की जान बच जाती। सीओ सिटी सुशील सिंह ने बताया कि सोनू की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।