फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Youth died in road accident

सड़क हादसे में युवक की मौत

Thu, 03 Sep 2015 10:57 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
सफदरगंज चौराहे पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कोठी थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव निवासी बासुदेव (30) पुत्र मंगल बाराबंकी शहर मेें एक व्यापारी के यहां काम करता था। बुधवार रात बासुदेव किसी काम से सफदरगंज गया हुआ था। सफदरगंज चौराहे पर बासुदेव आटो से उतरने के बाद पैदल ही जाने लगा तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया।


चौराहे पर हुए इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां बृहस्पतिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सफदरगंज एसओ जैनुद्दीन अंसारी का कहना है कि हादसा करने वाले वाहन का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed