फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   young woman abduction, report report

युवती को अगवा कर दुराचार, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 27 May 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 27 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
हाते में गाय का दूध निकालने गई एक युवती को अगवा कर गांव के ही युवक ने दुुराचार किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीस वर्षीय युवती शुक्रवार की रात अपने घर के बाहर हाते में गाय का दूध निकालने के लिए गई थी।

आरोप है कि यहां पहुंचे गांव के दीपक पुत्र विश्राम ने युवती को पकड़ लिया और उसे उठाकर पास स्थित चरी लगे एक खेत में ले जाकर दुराचार करने लगा। इस बीच युवती की चचेरी बहन वहां पहुंच गई और यह देख उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


युवती का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकला। जिसके बाद मामले की शिकायत लेकर युवती के पिता आरोपी के घर पहुंचे तो उनके साथ मारपीट कर पुलिस से शिकायत न करने की धमकी देने की बात कही गई। देर रात इस मामले की शिकायत पुलिस से हुई। जिस पर पहुंची पुलिस ने जांच कर घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की सुबह सीओ सिटी संतोष सिंह भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार व युवती के बयान दर्ज करने के साथ मौके का हाल देखा। सीओ ने प्रभारी निरीक्षक बीपी यादव को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। कहा पुलिस टीम लगी है जल्द ही आरोपी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।                   
              
जिले में नहीं थम रहा महिलाओं पर अपराध                  
जिले में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बीते एक सप्ताह के अंतराल में जहां सतरिख व रामनगर में दो किशोरियों के साथ गैंगरेप हुआ है वहीं जैदपुर में एक बालिका के प्राइवेट पार्ट पर हमलाकर नुकसान पहुंचाया जा चुका है।


इसके अलावा जहांगीराबाद में भी एक युवती को रेप का शिकार होने के साथ शहर में एक महिला के साथ चेन लूट की वारदात हो चुकी है। इन सब वारदातों से यह साफ है कि यहां पर आधी आबादी खुद को सुरक्षित नहीं महसूस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed