{"_id":"574dd9f64f1c1b0a46108c58","slug":"woman-jumping-into-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से झगड़ महिला नहर में कूदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से झगड़ महिला नहर में कूदी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी के फतेहपुर नहर में गिरने वाली महिला की जान बचाने वाला नीरज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया जिससे क्षुब्ध होकर महिला ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। पत्नी को डूबता देख पति ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वहीं से गुजर रहे एक युवक ने नहर में कूद पर महिला को गहरे पानी से बाहर निकाल कर उसकी जान बचा ली। पुलिस ने महिला को सीएचसी भेजा है।
कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम प्यारेपुर निवासी जितेन्द्र अपनी पत्नी सीमा देवी से मंगलवार को मिलने आया था। फतेहपुर-सूरतगंज मार्ग पर स्थित शारदा नहर पुल के पास खडे़ होकर दोनों लोग बातचीत कर रहे थे। अचानक दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी जिससे क्षुब्ध होकर महिला ने शारदा नहर पुल से नहर में छलांग लगा दी।
यह देख उसके पति ने शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहा लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पानी के तेज बहाव में महिला बहती हुई जा रही थी। इतने में कस्बा सूरतगंज निवासी धीरज कुमार ने महिला को बचाने के लिए नहर में कूद गया।
विज्ञापन
काफी कोशिश के बाद युवक ने महिला को नहर से बाहर निकाल लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सीएचसी भेज दिया। महिला की जान बचाने वाले युवक की वहां मौजूद लोगों ने जमकर प्रशंसा की।