{"_id":"5c65b47dbdec22093e7c09d1","slug":"wild-animals-terror-in-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में फिर जंगली जानवर दिखने से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात में फिर जंगली जानवर दिखने से ग्रामीणों में दहशत
Fri, 15 Feb 2019 12:03 AM IST
arun arun
Amarujala
Amarujala
Published by: arun arun
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम अमदहा में चार दिन पूर्व जंगली जानवर द्वारा चार बकरियों को निवाला बनाने के बाद बुधवार की रात फिर जंगली जानवर दिखने से दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने कल्यानी नदी सहित बागों एव खेतों में कॉबिंग की परन्तु जंगली जानवर का कोई भी अतापता नहीं चला। जबकि गांव में मिले पगचिन्ह के आधार पर वन विभाग के कर्मी इसे भेड़िया होने की बात कह रहे है।
विज्ञापन
बताते चले कि मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्यानी नदी की तलहटी में बसे ग्राम अमदहा निवासी मोबिन की चार बकरियों को रविवार की रात एक जंगली जानवर ने निवाला बना लिया था। सोमवार की भोर बकरियां गायब होने पर जब बात फैली तो पुलिस व वन विभाग की टीम पहुंची थी। घटना के दूसरे दिन गांव के हीरामसिंह के घर के निकट जंगली जानवर दिखाई दिया था। इस बीच बुधवार की रात बृजेन्द्र मौर्य व अकबर अली के मकान के पास जंगली जानवर को देखा गया। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
गुरुवार को ग्राम प्रधान गुड्डू मौर्य ने वन वाचर सागर एव ग्रामीणों के साथ कॉबिंग की परन्तु कोई सुराग नहीं मिले। जबकि खेतों में जंगली जानवरों के पगचिन्ह देखे गये। वन विभाग के दरोगा राम कुमार गौर ने बताया कि वन रक्षक सुखदेव सिंह एवं वन वाचर सागर ने भेड़िया होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन