फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Villagers beat up policemen

ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों को पीटा

Mon, 10 Oct 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 10 Oct 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Villagers beat up policemen
घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के भुलभुलियापुर मजरे जगतपुर गांव में रविवार की रात आर्केस्ट्रा पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान डांस पार्टी में विवाद हो गया। मामले की जानकारी पर पहुंचे दो पुलिस कर्मी डांस करने वाली नर्तकियों को वहां से लेकर थाने जाने लगे।
विज्ञापन


इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घायल पुलिसकर्मियाें का सीएचसी में इलाज कराया गया है। पुलिस ने इस मामले मेें एक दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पांच को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम भुलभुलियापुर में मोहन वर्मा की पुत्री शिवानी का विवाह समारोह रविवार को था। जिसकी बारात ग्राम गनेसी पुरवा पुखराकला जिला सीतापुर से आई थी। बराती अपने साथ आर्केंस्ट्रा पार्टी में दो नर्तकियों को लेकर पहुंचे थे। बारात में देर रात को नृत्य का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच नर्तकियों व ग्रामीणों के बीच कहा सुनी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद मामले की जानकारी पर मोहम्मदपुर खाला थाने के बेलहरा चौकी पर तैनात सिपाही अशफाक व राममिलन वहां पहुंचे। इस बीच सिपाही नर्तकियों को अपने साथ लेकर थाने जाने लगे। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो पुलिस कर्मियों से कहा-सुनी होने लगी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों पुलिस कर्मियों की लाठी डंडों से पिटाई करनी शुरू कर दी।

सूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया। जिसने किसी तरह से ग्रामीणों को शांत कराया और घायल सिपाहियों को लेकर सीएचसी चले गए। पुलिस ने इस मामले में एक दर्जन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर पांच को हिरासत में लिया है। 


मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के भुलभुलियापुर गांव मेें एक विवाह समारोह में कार्यक्रम के दौरान नर्तकियों व ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ था। इस बात की सूचना पर मौके पर पुलिस गई थी जहां ग्रामीणों ने दो सिपाहियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। इस मामले में दोषियों पर रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। -कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी उत्तरी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed