फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   truck looted after beeting the driver

चालक को पीटकर लूटा ट्रक

Thu, 27 Apr 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 27 Apr 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
truck looted after beeting the driver
बेहोशी की हालत में मिला चालक - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के ताला मोड़ के पास ट्रक चालक को अगवा कर पिटाई करने के बाद उसे हाईवे किनारे फेंक बदमाश ट्रक लूटकर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रक चालक उत्तराखंड के अलमोड़ा जिले का निवासी है वह सिर्फ अपना नाम व पता ही बता सका है। पुलिस मामले की जांच कर बदमाशों का पता लगा रही है।       
विज्ञापन


कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में हाईवे पर ताला मोड़ के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक ट्रक चालक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। इधर से निकल रहे ग्रामीणों ने इस बारे में पुलिस को जानकरी दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ट्रक चालक सिर्फ अपना नाम भगत सिंह (40) पुत्र खेसन सिंह निवासी अलमोड़ा उत्तराखंड ही बता सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो चालक की ट्रक को बदमाश लूटकर उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकले हैं। कोतवाल रामराज सरोज का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर लुटेरों का पता लगा रही है। ट्रक में क्या लदा था और चालक उसे लेकर कहां से कहां जा रहा था इस बारे में पता लगाया जा रहा है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed