फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Together with his wife, brother killed

पत्नी के साथ मिलकर भाई को मार डाला

Tue, 20 Dec 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 20 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Together with his wife, brother killed
रामनगर थाना क्षेत्र के कटका गांव में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पत्नी के साथ मिलकर उसके भाई ने हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी भाई व भाभी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वारदात के बाद एएसपी व सीओ ने भी मौके का जायजा लिया। पुलिस किसी आरोपी को पकड़ नहीं सकी है। रामनगर थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी मुकेश (25) पुत्र साधूराम सोमवार की शाम अपने घर से साइकिल से निकले थे।
विज्ञापन


देर रात तक जब मुकेश वापस नहीं लौटा तो ग्रामीणों व परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद मंगलवार की भोर मुकेश का शव गांव के बाहर क्षतविक्षत हालत में पड़ा मिला। जिसके बाद ग्रामीणों ने इस बारे में पुलिस को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच  मृतक के भाई रामदिनेश उसका शव लेकर घर चले आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के शरीर पर मिले चोट के निशान से यह पता लगा है कि उसकी हत्या किसी धारदार हथियार व लोहे के रॉड से हमला करने के बाद की गई है।

वारदात के बाद एएसपी उत्तरी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ दुर्गेश कुमार सिंह, एसओ सुधीर सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले में जांच शुरू की है। मृतक मुकेश की पत्नी प्रियंका का आरोप है कि उसके पति की हत्या उनके बड़े भाई रामदिनेश व भाभी ललिता ने मिलकर की है।


पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दोनों ने जमीन व जायदाद के लालच में आने के चलते ऐसा किया है। इधर एसपी राजू बाबू ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में उसकी पत्नी की तहरीर पर मृतक के भाई व भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के पीछे संपत्ति विवाद का कारण सामने आ रहा है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed