{"_id":"5a7dea304f1c1b2d068b5a84","slug":"three-policemen-hurt-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दो बदमाश और तीन पुलिसकर्मी घायल, 5 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में दो बदमाश और तीन पुलिसकर्मी घायल, 5 गिरफ्तार
Amarujala Bureau
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
पांच गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने कठुलिया पुल के पास मुठभेड़ में पांच बदमाशों को धर दबोचा। इस दौरान फायरिंग में दो बदमाश व तीन पुलिस कर्मी घायल हुए। एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों ने जिले की तीन व लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में हुई लूट की एक घटना का खुलासा हुआ। बदमाशों के पास से 1.71 लाख रुपये की नकदी व चार तमंचे बरामद हुए।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि मोहम्मपुर खाला प्रभारी निरीक्षक रात्रि गश्त कर रहे थे तभी सुमली नदी के कठुलियापुल के पास कार सवार बदमाशों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में गोली लगने से दारोगा अरुण कुमार, सिपाही राहुल व अंकित तोमर घायल हो गए। वहीं इलाहाबाद के सोरांव थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान निवासी बदमाश अंशु पुष्कर व इरफान भी घायल हुए जिनका इलाज सीएचसी सूरतगंज व बाद में जिला अस्पताल में कराया गया है। वहीं लखनऊ के तेलीबाग थाना क्षेत्र निवासी बदमाश राहुल, कैंट थाना क्षेत्र के साहिल व हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अक्षय चौहान को गिरफ्तार कर गया है।
विज्ञापन
इस दौरान एक बदमाश भाग गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों से पूछताछ की तो 26 जनवरी को फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में व्यापारी उमाशंकर जैन के अपहरण व लूट, कोतवाली शहर के जसमंडा में देशी शराब की दुकान पर गोली मारकर लूट व असेनी मोड़ पर छह दिसम्बर को हुई दो लाख की लूट तथा लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के सुभानी खेड़ा में 6 फरवरी को हुई साढ़ेेे तीन लाख रुपये की वारदात स्वीकार की। बदमाशों के कब्जे से लूट के 1.51 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जनमेयजय सचान, दारोगा अरुण कुमार, कांस्टेबिल अंकित तोमर व राहुल वर्मा शामिल थे।
विज्ञापन