{"_id":"84034b5e06b3493f00613e0d3b182684","slug":"the-young-man-s-body-was-found-in-the-valley-killing-suspected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ के अजानपुर गांव के बाहर एक सूखे नाले में एक मंदबुद्धि युवक का शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक बृहस्पतिवार की रात अपने घर से निकला था। हालांकि परिवारीजनों ने इस मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के अजानपुर गांव के रहने वाले राजेश गौतम(25) पुत्र रामआसरे बृहस्पतिवार की रात अपने घर से निकला था। शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर एक सूखे नाले में राजेश का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह के समय जब ग्रामीणों को इस बात की जानकारी हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि परिवारीजनों ने इस मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। मृतक के पिता का कहना है कि उनका पुत्र मंदबुद्धि था और इसी के चलते नाले में गिरने से उसकी मौत हो गई है। कोतवाल चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि मामले में पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का कारण पता लग सकेगा। कोतवाल ने कहा कि लगता है कि युवक मंदबुद्धि था व नाले में गिरने से उसकी मौत हुई है। कहा, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।