{"_id":"579501084f1c1b4032c4c0c1","slug":"the-young-man-ran-to-the-house-on-the-pretext-of-exorcism-gather-belongings","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़-फूंक कर खिलाया हलवा, घर का सामान बटोर भागा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झाड़-फूंक कर खिलाया हलवा, घर का सामान बटोर भागा युवक
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गोडारी गांव में एक युवक ने घर पर भूत-प्रेत का साया बताकर झाड़-फूंक शुरू की। इसके बाद घर के सभी सदस्यों को प्रसाद के नाम पर हलवा खिला दिया। जब सभी बेहोश हो गए तो युवक नगदी, जेवर आदि समेत घर का सारा सामान बटोर कर भाग गया। सुबह पड़ोसियों ने जानकारी पर सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जानकारी पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
एसओ जैनुद्दीन अंसारी के मुताबिक थाना सफदरगंज क्षेत्र के गोडारी गांव निवासी सिराज का पुत्र रियाज (15) हुसैनाबाद लखनऊ स्थित एक ढाबे पर काम करता था। शनिवार की सुबह इसी ढाबे पर एक अज्ञात युवक पहुंचा और उसने रियाज से अपने दुबग्गा स्थित टेंट हाउस पर काम करने की बात कही।
लालच के तौर पर रियाज को सौ रुपये प्रतिदिन व खाने और रहने का इंतजाम करने को कहा। रियाज ने कहा कि वह घर वालों से बात करने के बाद इस बारे में बताएगा। जिसके बाद ढोंगी युवक शनिवार की शाम रियाज को लेकर उसके साथ सफदरगंज स्थित उसके गोडारी गांव पहुंच गया। यहां पर रात में ढोंगी ने रियाज से कहा कि तुम्हारे घर की गृह दशा ठीक नहीं चल रही है।
विज्ञापन
इसके लिए फातिया पढ़ने के साथ ही झाड़-फूंक करनी पड़ेगी। इस दौरान झाड़-फूंक करने के बाद ढोंगी ने पूरे परिवार को प्रसाद के नाम पर अपने पास मौजूद हलुआ खिला दिया। हलुआ खाने से रियाज, उसके पिता सिराज (50), मां शायरा बानो (45), बहन मुस्कान (3) व भाई मुशीर (4) बेहोश हो गए।
इस बीच ढोंगी युवक ने घर के सभी कमरों में रखे बक्शों का ताला तोड़कर 9 हजार की नगदी व 70 हजार से भी अधिक के सोने व चांदी के जेवरात लेकर भाग निकला। रविवार की सुबह आस-पास के लोेगों ने घर का दरवाजा तोड़कर पीड़ित परिवार को अस्पताल पहुंचाया। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। एसओ का कहना है कि जल्द ही आरोपी का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
सुबह 9 बजे तक नहीं खुला घर का दरवाजा
रविवार की सुबह 9 बजे तक जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो आस पास के लोगों को लगा कि आखिर यहां क्या हो गया है। जिसके बाद पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि घर के अंदर सभी लोग बेहोश पड़े थे। यह देख मौके पर गांव के लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस मामले से गांव के लोग भी दहशत में है।