फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The young man jumped into the well after a fight with his father, Death

पिता से झगड़ने के बाद कुएं में कूदा युवक, मौत

Thu, 18 Feb 2016 11:41 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
शराब के नशे ने एक युवक की जान ले ली। नशे में धुत पिता-पुत्र में कहासुनी हुई जिसके बाद युवक कुएं में कूद गया। सिर में चोट लगने के कारण युवक की मौत हो गई। परिवारीजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिये ही अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


घटना बुधवार को कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मठ मजरे शाहपुर मुरारपुर में देर रात हुई। गांव के रामप्रसाद व उनके 22 वर्षीय पुत्र संतोष रावत ने सुबह ही शराब पी ली थी और जब नशे में हो गये तो पिता पुत्र आपस में भिड़ गये और कहासुनी होने लगी। पिता ने कहा कि मैं कुएं में कूदकर जान दे दूंगा तो लड़के ने भी कहा कि हम भी जान दे देंगे।
विज्ञापन


इसी बीच संतोष अचानक कुएं की तरफ  दौड़ा और कूद गया। कुएं में पानी कम था साथ ही पत्थर भी पड़ा था। कूदने से युवक का सिर फूट गया और जब लोगों ने उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवारीजनों ने आनन-फानन उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल जेएल सोनकर ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है। बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed