{"_id":"6af212f1a89ec8680505469e","slug":"police-conducted-a-vehicle-check-operation-across-the-district-150-vehicles-were-inspected-and-five-suspects-were-questioned-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-162746-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जिले में चला पुलिस का नाकाबंदी अभियान, 150 वाहनों की जांचे, पांच संदिग्धों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जिले में चला पुलिस का नाकाबंदी अभियान, 150 वाहनों की जांचे, पांच संदिग्धों से पूछताछ
Tue, 10 Nov 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
रात को वाहनों की जांच करते हुए पुलिसकर्मी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में अपराध और नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने लगातार दो रातों तक सघन नाकाबंदी अभियान चलाया। इस दौरान रावलधी चौक और रोहतक चौक पर कुल 150 वाहनों की तलाशी ली गई। पुलिस ने पांच संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और यातायात नियमों की अवहेलना करने पर तीन वाहनों के चालान भी काटे।
पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी. के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक साहिल ढिल्लों ने किया। 7-8 नवंबर की मध्यरात्रि को रावलधी चौक पर निरीक्षक गुलशन और 10 पुलिस जवानों की टीम तैनात थी। इस टीम ने 89 छोटे-बड़े वाहनों के दस्तावेज और डिकी की जांच की। देर रात अकारण घूम रहे तीन व्यक्तियों से भी पूछताछ कर उनके आपराधिक रिकॉर्ड की पुष्टि की गई। 8-9 नवंबर की मध्यरात्रि को रोहतक चौक पर उप निरीक्षक भीम सिंह की अगुवाई में 10 पुलिसकर्मियों की टीम ने मोर्चा संभाला। यहां 61 वाहनों की जांच की गई और दो संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ हुई। वाहनों की तलाशी के लिए धातु संसूचक और बैटरी का उपयोग किया गया।
पुलिस की सतर्कता और अपील
पुलिस उपाधीक्षक साहिल ढिल्लों ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता से जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों को नजरअंदाज न करने पर जोर दिया। पुलिस ने वाहन चालकों से पंजीकरण प्रमाण पत्र, चालन अनुज्ञप्ति और पहचान पत्र साथ रखने की अपील की। नाकों पर जांच के दौरान सहयोग करने का आग्रह भी किया गया।
विज्ञापन
भविष्य की योजनाएं
पुलिस ने जनता से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु की सूचना डायल-112 पर देने को कहा। बिना नंबर प्लेट के वाहनों की जानकारी भी तुरंत देने की अपील की गई। पुलिस के अनुसार, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।