Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nine-month-old child dies; father accused of strangulation murder

Ghaziabad News: नौ माह के बच्चे की मौत, पिता पर गला घोंटकर हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Nine-month-old child dies; father accused of strangulation murder
गाजियाबाद/मसूरी। वेव सिटी थाना क्षेत्र के बयाना गांव में नौ माह के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चे की मां ने अपने पति पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि पति ने बेटे की हत्या करने के बाद उसकी मौत को प्राकृतिक बताकर गांव के पास ही शव को दफना दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी अभिषेक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिलाधिकारी से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन

एसीपी मसूरी प्रियाश्री पाल ने बताया कि बयाना गांव निवासी प्रियंका ने पुलिस को सूचना दी कि सोमवार तड़के वह अपनी सास के साथ गांव के पास काम पर गई थीं। घर पर ननद खुशबू और पति अभिषेक मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान पति ने उनके नौ माह के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। उस समय ननद नहाने गई हुई थी। महिला के मुताबिक, हत्या के बाद पति घर में ही घूमता रहा।
विज्ञापन

प्रियंका ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे घर लौटने पर उन्होंने बेटे के बारे में पूछा तो पति ने बताया कि वह अंदर कमरे में सो रहा है। कमरे में जाकर देखा तो बच्चा कोई हरकत नहीं कर रहा था। उसके गले पर निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली की रात हुआ था विवाद, बेटे को मारने की दी थी धमकी
प्रियंका ने बताया कि पति पर संदेह की वजह दिवाली की रात हुआ विवाद है। उस दौरान पति ने बेटे को मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि घटना के बाद पति बच्चे की मौत को प्राकृतिक बताकर उसे दफनाने का दबाव बनाता रहा। इसके बावजूद उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी और बच्चे को अस्पताल लेकर गईं, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। आरोप है कि पति ने जबरन बच्चे को दफना दिया।
दोपहर बाद मायके पक्ष के लोगों के पहुंचने पर प्रियंका थाने गईं और पति के खिलाफ शिकायत दी। उन्होंने बच्चे के गले पर निशान होने के फोटो और वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। प्रियंका के मुताबिक, उनका पति नशे का आदी है और शादी के बाद से ही उनका उत्पीड़न करता आ रहा था। दोनों की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। वह मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह अपना जीवन गुजार रही हैं।


डीएम की अनुमति के बाद निकाला जाएगा शव
एसीपी ने बताया कि शव को दफनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बाहर निकालने की प्रक्रिया में जिलाधिकारी की अनुमति जरूरी होती है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed