{"_id":"6af213738e058c3a0b0825ba","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-murder-case-registered-against-two-friends-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-177475-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, दो दोस्तों पर हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, दो दोस्तों पर हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
बछरायूं(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव सुजमना में दिवाली की शाम दोस्तों के साथ घर से गए युवक शिवम (23) साल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शिवम के भाई मोंटी ने बताया कि रविवार की शाम पांच बजे गांव के ही राजू व गुड्डू उसके भाई शिवम को घर से बुला कर ले गए थे। तीनों एक ही बाइक से गए थे। रात को करीब 11 बजे गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन पर उसे सूचना दी कि उसका भाई शिवम सड़क दुर्घटना में घायल हो गया है। वह गांव बसी मुस्तकम के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। मोंटी ने बताया कि वहां शिवम मरणासन्न था। वे अपने भाई को धनौरा लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मोंटी का आरोप है कि घर से लिवा कर साथ ले गए दोस्तों ने शराब पिलाकर उसके भाई शिवम की हत्या कर दी। परिजनों ने घटना की सूचना थाने में दी। पुलिस ने शिवम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मृतक के भाई मोंटी की तहरीर पर आरोपियों राजू व गुड्डू के खिलाफ हत्या व एससी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष अतवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के परिजनों का कहना है कि बाइक फिसलने से शिवम घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। जांच में सत्यता सामने आ जाएगी।