{"_id":"6af214ca20f6ac66e4063607","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1005-142742-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बनिहाल के पास एनएच-44 पर कार गहरी खाई में गिरी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बनिहाल के पास एनएच-44 पर कार गहरी खाई में गिरी, तीन घायल
विज्ञापन
बनिहाल में एनएच-44 पर कार रिटेनिंग वॉल से टकराई, पिता-पुत्र की मौत, परिवार के तीन अन्य सदस्य घ
- फोटो : 1
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह रामबन जिले के बनिहाल क्षेत्र में शगलड़ी, चामलवास के पास एक कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार कार दिल्ली से श्रीनगर की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते कार खाई में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही बनिहाल पुलिस टीम और एनजीओ बनिहाल के स्वयंसेवकों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तीनों सवारों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए उप-जिला अस्पताल बनिहाल पहुंचाया गया।
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर बनिहाल के अनुसार घायलों में मोहम्मद जावेद (45) पुत्र मोहम्मद जावियाद निवासी सदर बाजार दिल्ली को सिर और दोनों पैरों में चोटें आई हैं। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें विशेष उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अनंतनाग रेफर किया गया।
विज्ञापन
वहीं अन्य घायलों की पहचान अदनान सामी (30) पुत्र अंजर हुसैन निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। सामी के चेहरे पर चोटें आई हैं। तीसरे घायल रोहित (29) पुत्र कृष्णा निवासी दिल्ली को मामूली चोटें आई हैं। बनिहाल पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर आशिक हुसैन लोन ने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बनिहाल में एनएच-44 पर कार रिटेनिंग वॉल से टकराई, पिता-पुत्र की मौत, परिवार के तीन अन्य सदस्य घ- फोटो : 1