{"_id":"57cf06264f1c1b1c56318367","slug":"the-two-sides-clashed-in-the-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से सामने पड़ी ग्राम समाज की छह बिस्वा जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में मंगलवार को जमकर लाठियां चलीं। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लोहे की राड से हमला कर 9 लोगाें को लहूलुहान कर दिया। परिवारीजन घायलों को लेकर थाने पहुंचे जहां पुलिस ने तहरीर लेकर सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौली निवासी प्रेमचंद्र (55) पुत्र भारत के घर के सामने ग्राम समाज की 12 बिस्वा जमीन पड़ी है। आधी जमीन पर गांव के ही पंचाराम व मंशाराम का कब्जा है। बाकी की जमीन पर प्रेमचंद्र अपने मवेशी बांधता है।
उसी जमीन पर मंगलवार की सुबह छह बजे पंचाराम व मंशाराम आकर जबरन कब्जा करने की नियत से गोबर डालने लगे और खाली पड़ी जमीन की पटाई करने लगे। जिसका विरोध प्रेमचंद्र ने किया तो दोनों उसकी पिटाई करने लगे। आरोप है कि पंचाराम ने अपने परिवारीजनों अवधराम, तुलसीराम, बृजेश, उमेश व मितलेश को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
बीच बचाव करने पहुंचे प्रेमचंद्र पक्ष के प्रमोद (30), दिलीप (25), रेनू देवी (30), प्रदीप (10), मीना कुमारी (42), मधू (17), आशा देवी (50), शर्मादेवी (45) की भी जमकर पिटाई कर दी। दिलीप का आरोप है कि दंबगों ने सभी लोगों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावर जमीन खाली करने की धमकी देकर भाग गए।
घायलों को परिवारीजनों ने थाने पहुंचाया। जहां प्रेमचंद्र ने पंचाराम, मंशाराम, अवधराम, तुलसीराम, बृजेश, उमेश व मिथलेश के खिलाफ तहरीर दी है। पुुलिस ने तहरीर लेने के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष वकील सिंह यादव का कहना है कि दोनों पक्षों में जमीन पर कब्जेदारी को लेकर मारपीट हुई है। शिकायत मिलने पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।