{"_id":"57ec05804f1c1b8574573e6b","slug":"the-school-kitchen-fire-burnt-cook","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के किचन में लगी आग, झुलसी रसोइया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल के किचन में लगी आग, झुलसी रसोइया
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
किचन में आग के बाद फेंका गया जलता सिलेंडर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवला करसंडा में बुधवार सुबह किचन में दूध गरमाते समय गैस का पाइप फटने से महिला रसोइया आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। विद्यालय में मौजूद अध्यापकों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। महिला को उपचार के लिए सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया है।
विकास खंड मसौली की ग्राम पंचायत नेवला करसण्डा के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दो रसोइया मालती देवी व शांति देवी तैनात हैं। बुधवार सुबह 9 बजे किचन में रसोइया शांति देवी गैस चूल्हे पर दूध गर्म कर रही थी तथा दूसरी महिला मालती पानी लेने के लिए गई थी।
तभी अचानक गैस सिलेंडर का पाइप फट गया और आग लग गई। किचेन के गेट के पास भयंकर आग के कारण रसोइया बाहर नहीं निकल सकी। देखते ही देखते आग ने शांति देवी की साड़ी को पकड़ लिया जिससे वह जलने लग गई।
विज्ञापन
चीख पुकार की सुनकर विद्यालय के अध्यापक व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रधानाध्यापिका मीना खातून ने सबसे पहले बच्चों को विद्यालय परिसर से निकाला। इसके बाद महिला को आग पर काबू पाने में विद्यालय के शिक्षक व ग्रामीण जुट गए। प्रधान पुत्र रिंकू ने 101 पर सूचना देने के लिए काफ ी देर तक प्रयास किया लेकिन बात नहीं हो सकी।
उधर मसौली पुलिस को जानकारी होते ही थानाध्यक्ष अवधेश यादव टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस के वायरलेस पर मैसेज देने पर अग्निशमन की गाड़ी एक घंटे के बाद पहुुंची। धू-धूकर जल रहे गैस सिंलेडर को दमकल के जवानों ने बुझाया। गंभीर रूप से झुलस चुकी रसोइया शांति देवी को सीएचसी बड़ागांव में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
मौके पर फुस्स हो गए अग्निशमन यंत्र
किचेन में गैस सिलेंडर के पाइप फटने से लगी आग पर काबू पाने के लिए वहां रखे दो छोटे अग्निशमन यंत्रों में से एक खराब निकला व दूसरे का प्रयोग किया गया तो महज एक बार गैस निकली दोबारा बंद हो गया। विद्यालय प्रशासन की लापरवाही के चलते रसोइया की जान पर बन आई। गनीमत यह रही की मसौली पुलिस ने पहुंचकर फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया।
ग्रामीणों की सूचना पर सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचकर जलते सिलेंडर को किचेन से बाहर निकाला गया। तब तक फायर ब्रिगेड की टीम ने आकर आग पर काबू पा लिया। झुलसी महिला को उपचार के लिए सीएचसी बड़ागांव भेजा गया है। -अवधेश यादव, थानाध्यक्ष मसौली