फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The lovers' suicide by consuming Slfas

प्रेमी युगल ने सल्फास खाकर दी जान

Fri, 29 Jan 2016 11:18 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
परिवारीजनों द्वारा मिलने पर रोक लगाने से परेशान प्रेमी युगल ने गुरुवार देर रात सल्फास खा लिया जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव बाग में बरामद हुआ। उसके पास ही अचेत अवस्था में युवक पड़ा था। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल और यहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। दोपहर बाद ट्रॉमा सेंटर में युवक की भी मौत हो गई। मृत युवती के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवारीजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


फतेहपुर कोतवाली के नदनाखुर्द गांव निवासी रेनू (20) पुत्री रामनरेश रावत का रामनगर थाना के ग्राम अतरौली निवासी संदीप कुमार वर्मा (24) पुत्र प्रदीप कुमार का एक अर्से से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन परिवारिक विरोध के चलते उनकी शादी नहीं हो पा रही थी। कुछ दिन पहले दोनों को एक साथ घरवालों ने देख लिया। जिसके बाद उनके मिलने पर रोक लगा दी गई थी। शादी होने की उम्मीद खो चुके प्रेमी युगल न मिल पाने से और भी परेशान हो गए। दोनों ने बृहस्पतिवार की रात ग्राम नदनाखुर्द से एक किमी दूर स्थित बहादुर बाग में सल्फास खा लिया। शुक्रवार की भोर बाग की ओर से गुजरे ग्रामीणों ने युवती को मृत व युवक संदीप को अचेत देख इसकी सूचना परिवारीजनों को दी। शव के पास ही सल्फास की खाली डिब्बी व पानी की बोतल भी मिली। संदीप को अचेत देख ग्रामीणों व परिवारीजनों से उसे सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने संदीप कुमार वर्मा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से भी डॉक्टर ने उसे गंभीर अवस्था में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। रेनू के पिता रामनरेश रावत ने बेटी   का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed