{"_id":"579654254f1c1b327d21e014","slug":"the-charges-filed-in-court-against-baba-parmanand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा परमानंद के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाबा परमानंद के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 25 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी पर लाया गया बाबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढोंगी बाबा रामशंकर तिवारी उर्फ परमानंद के खिलाफ देवा पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। कोर्ट ने आरोप पत्र स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई की तिथि 8 अगस्त निर्धारित की है। बाबा को पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लेकर पहुंची।
महिलाओं का यौन शोषण करने, अश्लील वीडियो क्लिप बनाने, दुराचार समेत कई मामलों में देवा पुलिस ने हर्रई गांव निवासी बाबा रामशंकर तिवारी उर्फ परमानंद, बाबा के शिष्य संजय सिंह, अरविंद पाठक के खिलाफ सोमवार को विशेष अपर सत्र न्यायधीश एससी एसटी एक्ट दयाशंकर मिश्रा की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है।
इस दौरान अदालत ने आरोप पत्र स्वीकार करते हुए मामले में सुनवाई की अगली तिथि 8 अगस्त तय की है। बाबा को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से कोर्ट में पेश किया। एक दिन पहले ही पुलिस ने बाबा परमानंद के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही कर डीएम को मंजूरी के लिए भेजी है।