फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The body was found in mysterious circumstances

संदिग्ध हालात में मिला पॉलीटेक्निक छात्र का शव

Mon, 04 Jan 2016 11:19 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
सफेदाबाद-बाराबंकी रेल खंड के बीच रविवार शाम संदिग्ध हालात में ट्रेन से कट कर पॉलीटेक्निक के एक छात्र की मौत हो गई। रात में जीआरपी ने शव को कब्जे में ले किया। मृत छात्र की पैंट की जेब से मिली पर्ची पर लिखे उसके बड़े भाई का नाम व मोबाइल नंबर लिखा था जिसके आधार पर उसके परिवारीजनों को जानकारी दी गई। परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की है। परिवारीजनों ने बताया कि छात्र रविवार की शाम लखनऊ जाने की बात कह कर घर से निकला था।
विज्ञापन


बाराबंकी-सफेदाबाद रेलखंड के बीच रविवार की रात एक युवक का शव मिला। शव पर चोट के निशान हैं व सिर के पीछे का कुछ हिस्सा कटा हुआ है। स्टेशन मास्टर सफेदाबाद ने शव मिलने की सूचना स्टेशन मास्टर बाराबंकी जंक्शन को दी। जिसकी सूचना जीआरपी को दी गई। जीआरपी ने रविवार की रात करीब एक बजे शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान मृतक की पैंट की जेब से एक पर्ची मिली। जिस पर कुलदीप नाम व उसका मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस ने इस नंबर पर सूचना दी तो सोमवार को कुलदीप पिता अवध बिहार वर्मा जीआरपी थाना पहुंचे। अवध बिहारी वर्मा ने शव की शिनाख्त पुत्र सुशांत बैसवार (22) निवासी नगर कोतवाली के मोहल्ला केशवनगर लखपेड़ाबाग व मूल निवासी ग्राम दनियालपुर नगर कोतवाली के रूप में की। सुशांत के पिता अवध बिहारी वर्मा ने बताया कि सुशांत रविवार की शाम करीब पांच बजे लखनऊ जाने की बात कह कर निकला था। उन्होंने बताया कि सुशांत सागर इंस्टीट्यिूट में पॉलीटेक्निक में द्वितीय वर्ष का  छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed