फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The body of the murdered young man thrown into bushes

युवक की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव

Fri, 20 May 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 20 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
The body of the murdered young man thrown into bushes
बाराबंकी में शुक्रवार को कुर्सी थानाक्षेत्र के जाकिर नगर गांव के पास तालाब के किनारे शव मिलने के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
एक युवक की हत्या कर बहरौली पंचायत के मजरे जाकिर नगर के पास तालाब किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। शुक्रवार की सुबह तालाब में बेहया की टहनी काटने गए ग्रामीणों ने झाड़ियों के बीच शव देखा तो भाग खड़े हुए। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक के पेट व सीने पर चोट के निशान हैं। साथ ही गले और पैर की चमड़ी भी छिली मिली है।
विज्ञापन


कुर्सी थानाक्षेत्र की बहरौली ग्राम पंचायत के कुछ ग्रामीण छप्पर छाने के लिए पंचायत के मजरा जाकिर नगर के पास स्थित एक तालाब में लगे बेहया की टहनी काटने के लिए पहुंचे। यहां पर झाड़ियों के बीच पड़े एक शव को देख ग्रामीण वहां से भाग खड़े हुए और इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में ले उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के कपड़ों की तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से कुछ भी नहीं मिला। मृतक के शरीर पर बैगनी रंग की शर्ट व काली पैंट थी। मृतक के शरीर, पेट व सीने पर चोट के निशान हैं। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed