फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The bodies of the murdered young man lit petrol

युवक की हत्या कर पेट्रोल से जलाया शव

Sat, 15 Oct 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 15 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
The bodies of the murdered young man lit petrol
बाराबंकी में कुर्सी थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुरवा गांव के पास अधजला शव मिलने पर मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
एक युवक की हत्या कर शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। मृतक का शव शनिवार की सुबह कुर्सी थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुरवा मजरे धरसंडा गांव के पास बरामद हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से पेट्रोल की बोतल व मोबाइल फोन की लीड बरामद की है। पुलिस का कहना है कि मृतक किसी दूसरे जिले का रहने वाला है और उसकी हत्या कर शव यहां फेंका गया है। थाना कुर्सी क्षेत्र के कस्तूरीपुरवा मजरे धरसंडा गांव के पास शनिवार की सुबह एक युवक का अधजला शव गांव के बाहर सड़क किनारे बरामद हुआ।
विज्ञापन


सुबह के समय खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने जब युवक का शव देखा तो इस बारे में पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आसपास के लोगों से पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वारदात की जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। एएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। जिस युवक का शव बरामद हुआ है उसकी उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

युवक की हत्या करने के बाद शव जला दिया गया है। शव के पास पेटोल की एक बोतल भी बरामद हुई है। मृतक नीले रंग की जींस पैंट व शर्ट पहने है। वहीं कुछ दूर पर मोबाइल फोन की लीड भी मिली है। जलने के कारण युवक का चेहरा व शरीर का आधा हिस्सा काफी झुलस गया है जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस की मानें तो युवक कहीं बाहर का रहने वाला है और उसकी हत्या करने के बाद शव यहां लेकर फेंका गया है। युवक की हत्या के बाद पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह के आदेश पर क्राइम ब्रांच और सर्विलांस सेल की टीम भी मौके पर  पहुंची।

कप्तान ने कुर्सी एसओ राकेश  गुप्ता को निर्देश देते हुए मामले का जल्द  से जल्द खुलासा करने की बात कही है। वहीं एएसपी उत्तरी कुवंर ज्ञानंजय सिंह    ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायला लिया है। उन्होंने लोगों से घटना के बाबत जानकारी ली।


एएसपी कुवंर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि शव पेट्रोल डालकर जलाया गया है।  पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू  कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस टीम अपना काम कर  रही है जल्द ही वारदात का खुलासा  किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed