{"_id":"587674eb4f1c1bc156ba8326","slug":"the-attack-on-priest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी पर बांके से जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुजारी पर बांके से जानलेवा हमला
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
मंदिर के पुजारी पर बांके से जानलेवा हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के खसपरिया गांव में बने एक मंदिर में रहने वाले 65 वर्षीय पुजारी पर बदमाशों ने बांके से जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया। मंगलवार की देर रात हुई इस वारदात में गंभीर रूप से घायल पुजारी को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पुलिस द्वारा आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस वारदात से ग्रामीणों में भय का माहौल है।
कोतवाली शहर क्षेत्र के खसपरिया गांव स्थित शिवमंदिर के पुजारी मंझपुरवा गांव निवासी पारसमणि नंद यादव पर मंगलवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने बांके व लाठी, डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। जिस समय यह वारदात हुई पुजारी मंदिर परिसर में टहल रहे थेे।
इस वारदात के बाद पहुंचे आस पास के लोगों ने पुजारी को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के चलते पुजारी को ट्र्रॅामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस द्वारा मौके पर जांच पड़ताल की गई लेकिन किसी आरोपी का पता नहीं लग सका है। इस वारदात के बाद गांव के लोगों में भी दहशत का माहौल है लोगों ने जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
16 साल से मंदिर में रह रहे पुजारी
खसपरिया मंदिर के पुजारी पारसमणि नंद यादव वैसे तो शहर से सटे मंझपुरवा गांव के निवासी है। लेकिन बीते 16 साल से यह खसपरिया मंदिर में रहकर पूजा पाठ करते थे। ग्रामीणों की माने तो पुजारी की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी और न ही मंदिर से कोई सामान गायब हुआ है।
घटना का कारण मंदिर को लेकर बताया जा रहा है। बताते चले कि इस मंदिर के पारसमाणि नुजारी गांव के ही गोकर्ण के यहां घर से खाना खाकर लौटे उसके कुछ देर बाद यह वारदात हुई। गोकर्ण का कहना है कि पुजारी हमारे यहां से मंदिर को निकले थे जिसके बाद बुधवार की सुबह लोग पूजा करने गए तो देखा कि पुजारी खून से लथपत पड़े हुए है।
एसपी व सीओ ने लिया घटनास्थल का जायजा
मंदिर के पुजारी पर हमला होने की जानकारी पर बुधवार को एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह व सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने मौके पर जाकर जायजा लिया। एसपी ने मोहम्मदपुर चौकी प्रभारी धर्मेद्र सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि इस मामले में जो भी आरोपी हो उनका पता लगाकर सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने अज्ञात लोगोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।