फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   teenager was admitted to the hospital to be abandoned

लावारिस मिली किशोरी को अस्पताल में कराया भर्ती

Sun, 26 Jul 2015 10:11 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को पुलिस लाइंस के पास एक किशोरी को रोते बिलखते देखा गया था जिसकी जानकारी चाइल्ड लाइंस की निदेशिका नाहिद अकील को दी गई। कुछ ही देर  में चाइल्ड लाइन की टीम मौके पर पहुंचकर किशोरी को अपने साथ ले जाकर लखनऊ  गईं लेकिन उसे किसी संरक्षण ग्रह ने अपने यहां लेने से इंकार कर दिया जिसकी सूचना उन्होंने मिनिस्ती एस विशेष सचिव गृह को दी। उसके बाद किशोरी को उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती  कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को लावारिस हालात में मानसिक रूप से कमजोर  एक किशोरी पुलिस लाइन से लेकर गन्ना दफ्तर के आस पास घूम रही थी जिसकी सूचना आस पास के लोगों ने अमर उजाला कार्यालय को दी। जहां से चाइल्ड लाइन  की निदेशिका नाहिद अकील को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम ने किशोरी को संरक्षण दिलाने के लिए उसे महिला सिपाही शिव कुमारी वर्मा के साथ लखनऊ संरक्षण ग्रह ले गई, लेकिन वहां किसी ने भी किशोरी को अपने यहां रखने  से मना कर दिया।
विज्ञापन


जिसकी सूचना नाहिद अकील ने विशेष सचिव गृह उप्र सरकार मिनिस्ती एस को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष सचिव मिनिस्ती एस ने रविवार को शांति निकेतन लखनऊ से महिला चिकित्सक और काउंसलर को लेकर जिला  महिला अस्पताल किशोरी से मुलाकात करने पहुंची। किशोरी का नाम व पता अभी  नहीं लग सका है। नगर कोतवाली पुलिस भी किशोरी के परिवारीजनों को तलाश करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष सचिव ग्रह के साथ उपजिलाधिकारी  नीलम यादव, केके  गुप्ता, नाहीद अकील, सिस्टर नीतलू एवं सिस्टर रषमी चाइल्ड लाइन से अखिलेश  शुक्ला, बच्ची को पुलिस तक पहुंचाने का सहयोग करने वाली दिव्या मिश्रा  , हरिश्चंद पांडे आदि लोग मौजूद अधिकारी मौजूद रहे।


जांच के बाद लखनऊ में भर्ती कराई जाएगी किशोरी
चाइल्ड लाइन की निर्देशिका नाहिद अकील ने बताया कि किशोरी के मिलने के बाद इसकी सूचना नगर कोतवाली पुलिस को दी गई। रात में महिला थाने की सिपाही शिव कुमारी वर्मा को साथ लखनऊ भेजा गया था। वहां पर किसी संरक्षण ग्रह के न लेने पर उसे वापस बाराबंकी लाया गया। जहां डीएम ने सीएमओ को आदेश देकर रात को उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को सारी जांचे होने के बाद किशोरी को सीडब्लूसी के लेटर पर लखनऊ स्थित नूर मंजिल मानसिक रोग अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed