फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Teacher abducted looted cash and mobile

शिक्षक को अगवा कर नकदी व मोबाइल लूटे

Tue, 22 Dec 2015 11:09 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Dec 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
बहराइच जनपद के जरवल रोड कस्बा निवासी एक शिक्षक को शहर कोतवाली क्षेत्र में वाहन पर बैठाने के बहाने बदमाशों ने अगवा कर लिया। इसके बाद शिक्षक की जमकर पिटाई करने के बाद उनके पास मौजूद साढ़े पांच हजार की नकदी, दो मोबाइल फोन, एटीएम व पैन कार्ड व चांदी की दो अंगूठी लूट लिया। बदमाशों ने शिक्षक को चलती गाड़ी से हाईवे पर फेंक दिया। किसी तरह कोतवाली पहुंचे शिक्षक ने पूरा मामला पुलिस को बताया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन


बहराइच के जरवल रोड कस्बा के रहने वाले अवधेश कुमार दीक्षित वहां के किसान इंटर कालेज में शिक्षक हैं।  अवधेश ने बताया कि सोमवार देर रात वह बनारस से घर लौट रहे थे। ट्रेन लेट होने के चलते वह बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर ही उतर गए और फिर अपने घर के लिए बस पकड़ने की खातिर शहर में देवा तिराहे के समीप बस स्टॉप पर आ गए। वह  बस का इंतजार कर रहे थे कि तभी एक जीप  सवार पांच लोग पहुंचे और कहा कि वह गोंडा जा रहे हैं। इसके बाद अवधेश भी कार में बैठ गए।
विज्ञापन


कुछ दूर जाने के बाद बदमाशों ने गाड़ी लखनऊ की तरफ मोड़ ली और फिर हाईवे पर ही कुरौली के पास जीप के अंदर ही अवधेश की पिटाई करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने शिक्षक के पास मौजूद साढ़े पांच हजार नकद, दो मोबाइल फोन, एटीएम व पैन कार्ड लूट लिया। शिक्षक ने बताया कि बदमाश उनसे एटीएम कार्ड का पिन भी पूछ रहे थे न बताने पर फिर उनको पीटा गया। बदमाशों ने शिक्षक को असेनी के पास हाईवे किनारे चलती जीप से फेंक दिया और भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के चुंगल से छूटने के बाद शिक्षक अवधेश पैदल ही कोतवाली पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का जायजा लिया लेकिन किसी भी बदमाश का पता नहीं लग सका है। शहर कोतवाल रवींद्र सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।


एक सप्ताह में हुई दूसरी वारदात
शहर में एक सप्ताह के अंदर वाहन पर बैठाकर लूटने की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले भी देवा तिराहे के पास से ही एक सब्जी व्यापारी को वाहन पर बैठाकर उससे 31 हजार की नकदी लूट ली थी। इस वारदात का खुलासा करने के लिए एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कोतवाल व क्राइम ब्रांच और सर्विलांस सेल के पुलिस कर्मियों के साथ मंगलवार को बैठक की। साथ ही बदमाशों द्वारा शिक्षक से लूटे गए फोन नंबर भी सर्विलांस पर लगाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed