{"_id":"2b2c3a9038a3e6fcc6b6a7899d69fbd9","slug":"strangulation-murder-of-high-school-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल छात्रा की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईस्कूल छात्रा की गला दबाकर हत्या
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह अपने खेत की तरफ निकली एक किशोरी की अज्ञात हत्यारों ने गला दबाकर हत्या कर दी। दोपहर तक जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ ही देर बाद उसका शव एक अरहर के खेत से बरामद हुआ। परिवारीजनों ने किशोरी के साथ दुराचार किए जाने की भी आशंका जताई है। पुलिस ने इस घटना में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर मजरे मौसंडी गांव निवासी लक्ष्मी (17) पुत्री मेढ़ीलाल सोमवार की सुबह अपने खेत के लिए निकली थी। दोपहर तक जब लक्ष्मी घर नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दिया। कुछ देर बाद इसके बाद गांव के ही गुलाम दस्तगीर के अरहर के खेत में लक्ष्मी का शव बरामद हुआ। किशोरी के गले में उसकी शाल का फंदा बनाकर कसा गया था। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किशोरी की हत्या की सूचना के बाद मौके पर आसपास के गांव के लोगों भीड़ जुट गई।
हाईस्कूल की छात्रा थी लक्ष्मी
लक्ष्मी क्षेत्र के ही जागृति इंटर कालेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। ग्रामीणों के अनुसार पढ़ने में काफी ही होनहार थी। सबका कहना है। ग्रामीणों का कहना कि वह बहुत मिलनसार थी। उसकी हत्या से पूरे गांव में शोक की लहर है। छात्रा की मौत के बाद उसके परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
दुराचार के बाद हत्या की आशंका
छात्रा जो साल ओढ़े थी उसी से उसका गला कसकर हत्या की गई है। हालांकि छात्रा के कपड़े सही सलामत मिले हैं जिससे पुलिस दुराचार न होने की बात कह रही है। वहीं परिवारीजनों ने छात्रा से रेप होने की भी आशंका जताई है। घटनास्थल पर देखकर यह लगता है जैसे उसका किसी के साथ संघर्ष किया हो। और आरोपी ने दुराचार के प्रयास में असफल होने पर छात्रा की हत्या की हो। वारदात के बाद सीओ फतेहपुर दिनेश सिंह व एसओ रवींद्र सिंह ने मौके का जायजा लिया और मामले की जांच पड़ताल की।
अब्दुल्लापुर मजरे मौसंडी गांव मेें खेत गई एक किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई है। किशोरी के साथ रेप होने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है, लेकिन रेप हुआ है या नहीं इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हो सकेगी। पुलिस ने मामले मेें अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
- रवींद्र सिंह, थानाध्यक्ष मोहम्मदपुर खाला