फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Stoning at the dispute over land occupation

भूमि पर कब्जे के विवाद में पथराव, तनाव

Sun, 16 Aug 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 16 Aug 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
भिटरिया चौराहे के पास रविवार को बैनामे की भूमि पर निर्माण सामग्री व पुलिस के साथ निर्माण कराने पहुंचे क्रेता पक्ष के लोगों व ग्रामीणों के बीच पथराव हो गया। हरकत में आई पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली मगर घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बरकरार है।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट क्षेत्र में भिटरिया चौराहे से हैदरगढ़ मार्ग पर एक भूमि काफी समय से खाली पड़ी थी। इस भूमि को लेकर कोर्ट में मामला विचाराधीन था। बताया गया है कि जिसका फैसला कोमल चंद्र जैन के हक में हो गया है। ये भूमि भिटरिया निवासी रामप्रकाश वर्मा के सहन में पड़ती है। इस विवादित भूमि का बैनामा कोमल चंद जैन ने भट्ठा व्यापारी तेजबहादुर सिंह व संजय गुप्ता के नाम पिछले माह कर दिया था। रविवार सुबह दोनों व्यापारी निर्माण सामग्री के साथ पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने वहां जैसे ही निर्माण सामग्री गिरानी शुरू की तो विवाद होने लगा। देखते ही देखते सैकड़ों लोग जमा हो गए और वहां पथराव होने लगा। पुलिस ने लोगों को खदेड़कर किसी तरह स्थिति संभाली।
विज्ञापन

भट्ठा व्यापारियों का कहना है कि, विपक्षी रामप्रकाश वर्मा उनकी बैनामा की भूमि पर निर्माण नहीं होने दे रहे हैं वहीं रामप्रकाश वर्मा का कहना है कि उनके घर के सामने खाली पड़ी भूमि पर उनका बरसों कब्जा है तथा वह भूमि आबादी की है। विपक्षी ने आबादी की भूमि का बैनामा लिखा लिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक जेएल सोनकर का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed