{"_id":"5c72e6d0bdec220bb35c4218","slug":"software-engineer-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर जानलेवा हमलाकर ढाई हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर जानलेवा हमलाकर ढाई हजार की लूट
Mon, 25 Feb 2019 12:17 AM IST
arun arun
Amarujala
Amarujala
Published by: arun arun
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
केस दर्ज
एक वैवाहिक समारोह से घर वापस आते समय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लिफ्ट देने वाले बाइक सवारों ने असलहे के बट से उसके सिर पर वार कर ढाई हजार रूपए की नकदी व मोबाइल लूट लिया। किसी तरह घायल अवस्था में इंजीनियर ने बदमाशों के चंगुल से जान बचा कर सुढ़ियामऊ धर्मकांटे पर पहुंच कर ग्रामीणों से आप बीती बताई। पीड़ित ने घटना की सूचना फतेहपुर कोतवाली जाकर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फतेहपुर पुलिस ने पीड़ित को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के नवीगंज निवासी रंजीत कुमार नाग (30) गुड़गांव के एक प्राइवेट कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। यह कुछ दिन पहले अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था। इंजीनियर रंजीत नाग के मुताबिक वह शनिवार शाम को रामनगर थाने के मीरपुर निवासी अपने दोस्त इंजीनियर अखिलेश वर्मा की बारात में इंदिरानगर लखनऊ गया था। वहां से लौटने के बाद बस से रामनगर चौराहे पहुंचे थे। जहां से अपने घर जाने के लिए टैक्सी वैन से जफरपुर मोड़ तक आए, वहां से करीब 10:15 बजे गांव की ओर पैदल जा रहे थे। इसी बीच फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर फतेहपुर कोतवाली इलाके के कन्धी-करन्धा गांव के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार से लिफ्ट ली। इसके बाद अपने पिता सुरेश नाग से बात करने के लिए इंजीनियर रंजीत ने फोन निकाला और बात करने लगा।
विज्ञापन
कीमती मोबाइल देख कर बदमाशों ने करीब 100 मीटर आगे जाने के बाद सुनसान माहौल में बाइक रोक दी। उसके बाद बदमाशों ने तमंचा दिखा कर मोबाइल और जेब में रखे 2400 रूपए छीन लिए। रंजीत ने सिम कार्ड वापस करने का आग्रह किया तो बदमाशों ने तमंचे की बट से इंजीनियर के सिर पर वार कर घायल कर दिया। इसके बाद घसीट कर लहूलुहान अवस्था में उसे सड़क के किनारे छोड़ कर बदमाश भाग निकले। घायल अवस्था में रंजीत किसी तरह भाग कर सुढ़ियामऊ धर्म कांटे पर पहुंचा और ग्रामीणों से आप बीती बताई। वहीं पुलिस ने रामनगर थाना क्षेत्र में घटना की वारदात की बात कर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
लूट का घटनास्थल फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में था फिर भी फतेहपुर पुलिस कार्यवाही का जिम्मा रामनगर पुलिस को देती रही। इन दोनों थानों की पुलिस करीब 12 घंटों तक सीमा विवाद में उलझी रही। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे रामनगर सीओ पवन गौतम व इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने लूट का मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।