दंपत्ति पर फावड़े से हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। ग्राम समाज की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में गुरुवार की दोपहर कहा सुनी होने लगी। दंपत्ति को अकेले पाकर आरोपियों ने दोनों पर फावड़े से हमला कर दिया। घायलों ने थाने में मारपीट की तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा है।
सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुरवा मजरे गेहंदवर निवासी जंगली रावत व सियाराम का गांव के बाहर ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा है। दो दिन पूर्व सियाराम अपने परिवार के साथ जंगली के हिस्से की जमीन पर कब्जा कर रहे थे। जिसकी शिकायत जंगली ने थाने पर की तो पुलिस ने मौैके पर पहंचकर दोनों के बीच जमीन का बंटवारा करा दिया था, लेकिन गुरुवार की दोपहर सियाराम ने अपने घरवालों मनीराम, मंशाराम, मालती, ममता के साथ मिलकर जंगली की जमीन पर छप्पर रख कर जानवर बांध दिया। जंगली व उसकी पत्नी फुलवासा को उसकी जमीन पर कब्जा होने की जानकारी मिली तो दोनों ने मौके पर जाकर इसका विरोध किया। विरोध करना विपक्षियों को नागवार गुजरा और सियाराम ने अपने घरवालों मनीराम, मंशाराम, मालती, ममता आदि के साथ मिलकर दोनों की पिटाई कर दी। आरोप है कि इसी बीच मौका पाकर सियाराम ने पति-पत्नी पर फावड़े से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों थाने पहुंचे और पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी सतरिख भेजा है।
दोनों पक्षों में कब्जेदारी को लेकर मारपीट हुई है। एक दिन पहले शिकायत पर पुलिस ने दोनों के बीच बंटवारा कराया था। तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
-जावेद खान, थानेदार सतरिख