{"_id":"fd0438425608718d204ac9167f8c2a58","slug":"robbing-gas-agency-personnel-disclosed-two-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी कर्मी से लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस एजेंसी कर्मी से लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच माह पूर्व हैदरगढ़ क्षेत्र में एक गैस एजेंसी कर्मी से हुई डेढ़ लाख रुपये लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफतार कर उनके पास से नकदी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी दोनों आरोपी गोरखपुर के शातिर अपराधी पन्नालाल यादव के गिरोह के सदस्य बताए जा रहे है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लूट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेजा गया है।
एसपी अब्दुल हमीद ने पुलिस लाइन में शुक्रवार को वार्ता के दौरान बताया कि जुलाई में हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक गैस एजेंसी के कर्मचारी से बाइक सवार दो बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करते हुए अजय सिंह उर्फ पुुतान सिंह पुत्र रन बहादुर सिंह निवासी ग्राम ककरी थाना हैदरगढ़ व कुलदीप सिंह उर्फ नानबाबू सिंह निवासी ग्राम बमरौली कोतवाली हैदरगढ़ को बृहस्पतिवार की शाम हैदरगढ़ बस अड्डे के समीप से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि वह गोरखपुर के शातिर बदमाश पन्नालाल यादव गिरोह के सदस्य हैं।
बदमाशों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व जिला जेल में बंद होने के दौरान वह पन्ना यादव के संपर्क में आए थे। एएसपी शफीक अहमद ने बताया कि इन दोनों आरोपियों के खिलाफ हैदरगढ़, कोतवाली नगर व बहराइच जिले के हरदी थाने में लूट व चोरी के कई मामले दर्ज है। इस वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल चंद्रशेखर सिंह, हरिवंश यादव, गिरजाशंकर मिश्रा, जुनेद अहमद आदि को एसपी द्वारा पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया है।