फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Road accidents claimed the lives of ten people

सड़क दुर्घटनाओं ने ली दस लोगों की जान

Thu, 13 Oct 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 13 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Road accidents claimed the lives of ten people
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
जिले में मंगलवार, बुधवार व बृहस्पतिवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक छात्र समेत दस लोगोें की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सफदरगंज के पास मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर एक वृद्धा व उसके पोते की जान चली गई। इस हादसे में आमजगढ़ जिले के अतरौलिया नगर पंचायत के चेयरमैन को भी चोट पहुंची है। पुलिस ने सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


पहला हादसा थाना सफदरगंज क्षेत्र में मंगलवार को हुआ। जहां पर क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी हरदेई (65) पत्नी स्व. सत्यनाम मंगलवार को मूर्ति विर्सजन के लिए सफदरगंज स्थित कल्यानी नदी के तट पर अपने पोते दीपक (7) पुत्र प्रेमप्रकाश के साथ आई थी। यहां जुलूस के दौरान वृद्धा व उनका पोता एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट मेें आ गए।
विज्ञापन


इस हादसे में जहां वृद्धा की मौके पर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल पोते की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरा हादसा दरियाबाद थाना क्षेत्र में हुआ। जहां पर मंगलवार की देर रात को तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। मंगलवार की देर रात दरियाबाद बाजार में आमने सामने दो बाइकें भिड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे मो. आरिफ (22), इरफान (24) निवासी छोटी तकिया थाना कुर्सी, शफीक (21) निवासी सरांय का आलम दरियाबाद घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी मथुरानगर पहुंचाया। जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय इरफान व शफीक की मौत हो गई। मो. आरिफ को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के समय बाइक पर सवार कोई भी युवक हेलमेट नहीं लगाए था। तीसरा हादसा हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में हुआ। जहां पर बुधवार की शाम बाइक से घर जा रहे रत्नेश सोनी (32) को लखनऊ सुल्तानपुर मार्ग पर एक डीसीएम ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं हादसा करने वाला चालक डीसीएम समेत भाग निकला।

चौथा सड़क हादसा देवा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को हुआ जहां पर बाइक से जा रहे लखनऊ जिले के गुड़ंबा थाना क्षेत्र के पैगरामऊ गांव के रहने वाले रहमतुल्ला(55) अपने दामाद रफी अहमद के साथ बाइक से घर की ओर जा रहे थे। तभी देवा कोतवाली के विशुनपुर के पास डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में जहां अधेड़ की मौत हो गई वहीं उनका दामाद चोटिल हुआ है। पुलिस ने डीसीएम कब्जे में लिया है जबकि चालक भाग निकला है।

पांचवा सड़क हादसा देवा कोतवाली क्षेत्र में हुआ। जहां पर बृहस्पतिवार की सुबह साइकिल लिए सड़क किनारे खड़े सुनील यादव (25) को एक तेज रफ्तार रोडवेज की अनुबंधित बस ने रौंद दिया। इसके बाद इसी बस ने बाइक से आ रहे सर्वेश (25) को भी टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों की मौत हो गई।

हादसे के बाद बस को पुलिस ने कब्जे मेें लिया है जबकि उसका चालक फरार हो गया है। वहीं छठा सड़क हादसा बृहस्पतिवार की दोपहर रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में कोटवा सड़क के पास हुआ। जहां पर साइकिल से घर जा रहे कक्षा सात के छात्र नंदकिशोर (13) पुत्र इंदल कुमार निवासी कोटवासड़क व साइकिल पर पीछे बैठा अरुण कुमार (14) जमशेद को एक कार सवार ने टक्कर मार दिया।

ग्रामीणों ने दोनोें छात्रों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर नंदकिशोर की मौत हो गई है जबकि अरुण कुमार का इलाज हो रहा है। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। जिले मेें हुए सड़क हादसों में मरने वाले सभी लोगों के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर आवश्यक कार्रवाई की है। 

चेयरमैन को कैबिनेट मंत्री ले गए अस्पताल
सफदरगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम बाइक से जा रहे मसौली थाना क्षेत्र के बांसा गांव निवासी शरीक (24) पुत्र सगीर व सैय्यद अली (25) पुत्र पुत्तन को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद दोनों युवक बाइक से उछलकर सामने से कार से आ रहे आजमगढ़ जिले के अतरौलिया नगर पंचायत के चेयरमैन सुभाष जायसवाल की कार पर जा गिरे।


दोनों युवकों के कार पर गिरने से चेयरमैन की कार अनियंत्रित हुई लेकिन चालक ने किसी तरह उसे संभाला। इस हादसे में चेयरमैन को भी चोट पहुंची है। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बलराम यादव भी वहां से निकल रहे थे। जिसके बाद मंत्री बलराम यादव ने अतरौलिया चेयरमैन को अपनी कार से ले जाकर पास के अस्पताल में इलाज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed