{"_id":"11ed1541b35f76210be2f908fd5fcb99","slug":"rape-after-killed-teenager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के बाद किशोरी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के बाद किशोरी की हत्या
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2015 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैदपुर थाना के एक गांव में वहशी दरिंदे ने दुराचार के बाद एक किशोरी की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। गुरुवार दोपहर किशोरी अपने घर से खेत को निकली थी। देर शाम उसका शव गांव के बाहर एक बाग में पड़ा मिला। वारदात की जानकारी पर पहुंचे एसपी, एएसपी व सीओ ने मौके का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के पिता ने रेप और हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट व फोरेंसिक रिपेार्ट आने के बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
थाना जैदपुर के एक गांव निवासी सोलह वर्षीय किशोरी गुरुवार दोपहर करीब दो बजे अपने घर से खेत को निकली थी। काफी देर तक जब किशोरी घर नहीं लौटी तो उसके पिता को चिंता हुई, जिसके बाद परिवारीजनों ने किशोरी की तलाश शुरू की। किशोरी के न मिलने पर परिवारीजनों ने शाम करीब पांच बजे मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ परिवारीजन गांव के बाहर खेतों में किशोरी की तलाश करने लगे। इस बीच एक बाग में किशोरी का शव पड़ा मिला। परिवारीजनों की मानें तो मृतका के कपड़े फटे, उसके शरीर पर चोट व खरोंच के निशान और प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान मिले हैं। घटना स्थल पर आसपास मिट्टी फैली थी जिससे साफ है कि किशोरी के साथ दुराचार के बाद उसकी हत्या की गई है।
वारदात के बाद एसपी अब्दुल हमीद, एएसपी शफीक अहमद, सीओ विशाल विक्रम सिंह, एसओ अशोक कुमार आदि मौके पर पहुंचे व मामले की जानकारी लेने के साथ ही आरोपियों के बारे में पता करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
दूर तक घसीटने के बाद गला घोंटकर हुई हत्या
दुराचार करने के बाद आरोपी ने किशोरी के दुपट्टे से गला कस उसकी हत्या की है। पुलिस ने किशोरी के गले में फंसा दुपट्टा बरामद किया है। किशोरी का चेहरा से खून से लथपथ मिला है और उसके कपड़े फटे मिले है मौके पर देखने से यह लगता है कि किशोरी को दूर तक घसीटा गया है उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। मौके पर जुटे ग्रामीणों में चर्चा थी कि एक अकेला कोई इस वारदात को अंजाम नहीं दे सकता। इस वारदात में आरोपी एक से ज्यादा है। आस पास की हालत देख कर लगता है किशोरी व आरोपी के बीच संघर्ष भी हुआ है। इस वारदात के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व दहशत का माहौल है।
वारदात स्थल पर पहुुंची फील्ड यूनिट
किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात के बाद फिंगर प्रिंट एक्स्पर्ट समेत कई अन्य की फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची है। वहां पर टीम के सदस्य आस पास सारे सबूत जुटाने में जुटे हैं। वहीं मौके पर जांच पड़ताल करने के लिए लखनऊ से डॉग स्क्वॉएड की टीम भी बुलाई गई है। अब पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही आरोपी का पता लग सकेगा।
मौके से बरामद हुआ मोबाइल
घटनास्थल पर पुलिस ने एक मोबाइल फोन बरामद किया है। बताते है कि यह मोबाइल फोन किशोरी के पिता का है। अब बरामद मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर ही पुलिस इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
छह भाई बहनों में सबसे छोटी थी किशोरी
मृतका अपने परिवार में पिता की सबसे छोटी संतान थी। परिवार में तीन बहनें व तीन भाई है जिसमें यह सबसे छोटी थी। मां का करीब पांच साल पहले देहांत हो गया था।
सीओ सदर विश्ााल विक्रम सिंह ने बताया कि किशोरी की हत्या की गई है। किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं इस बात का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता लग सकेगा। मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।