{"_id":"56fc0e0c4f1c1b227ef0021d","slug":"raid-in-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में डीजे डीएम, एसपी ने मारा छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में डीजे डीएम, एसपी ने मारा छापा
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में बुधवार को जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने औचक छापेमारी की। करीब एक घंटे तक चले छापेमारी अभियान में अधिकारियों के हाथ कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिल सकी है।
बुधवार की दोपहर करीब प्रभारी जिला जज एसपी अरविंद, पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद व डीएम अजय यादव ने भारी पुलिस फोर्स के साथ जिला कारागार में छापेमारी की। जेल में डीएम, एसपी के पहुंचते ही अफरातफरी मच गई।
छापेमारी के दौरान डीजे, डीएम व एसपी ने सभी बैरकों में एक-एक चीज के बारे में जानकारी ली। महिला बैरक में जाकर वहां का हाल देखा और रसोई में बंदियों/ कैदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता भी देखी।
विज्ञापन
जेल में बंद शातिर अपराधी अंदर कोई आपत्तिजनक वस्तु न रख पाएं व कारागार में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी डीजे, डीएम, एसपी ने जेल अधीक्षक आलोक सिंह को दिए। करीब एक़ घंटे तक जेल परिसर में निरीक्षण करने के बाद दोनों अधिकारी कारागार से लौटे।
एसपी अब्दुल हमीद ने बताया कि जेल में की गई छापेमारी में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है।