फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   people struck by hectic three murder

ताबड़तोड़ तीन हत्याओं से सहमे लोग

Sat, 05 Nov 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 05 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
people struck by hectic three murder
एसपी ने तीनों मामलों में घटनास्थल का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला
जिले के तीन अलग अलग इलाकों में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मोहम्मदपुर खाला में एक युवक का गला दबाने के बाद रेत दिया गया तो रामसनेहीघाट में शुक्रवार देर युवक के घर धावा बोलकर कुछ लोगों ने लाठियों से पीटकर मार डाला। यही नहीं जैदपुर थाना क्ष्ेात्र के करीमगंज गांव में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। ताबड़तोड़ हत्या की इन तीन वारदातों से जिला सहम उठा है।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की है। जिले मेें हुई हत्या की तीन वारदातों के बाद एसपी राजू बाबू सिंह व एएसपी दक्षिणी शफीक अहमद ने सभी मामलों में मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। कप्तान ने सभी एसओ को हत्या की वारदातों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। 
विज्ञापन


कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के कुड़वासा गांव निवासी रामसेवक (40) पुत्र राम सुचित की शुक्रवार की देर रात लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि मृतक रामसेवक व यहीं के निवासी संतोष वर्मा के बीच पैसों का लेन देन था जिसके चलते यह वारदात हुई है। मृतक के भाई गौरीशंकर के मुताबिक करीब साढ़े तीन साल पहले उसके भाई रामसेवक ने अपनी कुछ भूमि बेची थी जिसके बाद संतोष ने करीब 6 लाख रुपये उससे उधार के रूप में लिए थे जिसमे से अभी भी करीब 3 लाख रुपया संतोष को देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पत्नी ननका के मुताबिक उसके पति ने बड़ी पुत्री गुड़िया का विवाह मेहौरा से तय कर दिया जिसका छेदना घटना के दिन शुक्रवार को जाना था छेदना में सामान खरीदने के लिए वह संतोष के पास अपना बाकी पैसा मांगने शुक्रवार को गए थे लेकिन संतोष ने शाम को रुपये देने की बात कही और उसे वापस कर दिया। जिसके बाद उसके पति रामसेवक व्यवस्था करके पुत्री का छेदना देने चले गये जब वह छेदना देकर रात में वापस घर आये तो वह अपना रुपया लेने संतोष के घर गए लेकिन उन्हें रुपये नहीं दिए।

जिसके बाद वह घर वापस आ गये थे, थोड़ी देर बाद संतोष अपने पुत्र रवि व अन्य कई लोगों के साथ आ धमके और रामसेवक को लाठी-डंडों से मारने लगे और मरा समझकर छोड़कर चले गए। जिसके बाद परिवारीजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर घटना की सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

बताया गया है कि जब कोई बचाने नहीं आया तो मृतक की पत्नी ननका खुद रात के अंधेरे में कोतवाली के लिए भागी जब वह कोतवाली पहुंची तो पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर गांव पहुंच चुकी थी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

शराब के नशे में काट लिया दोस्त का गला
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सौरंगा मजरे बेलहरा गांव निवरासी कमलेश वर्मा(55) पुत्र भल्लू की गला रेतकर हत्या कर दी गई। कमलेश का शव शनिवार की सुबह उनके गांव के बाहर एक पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। सुबह के समय जब ग्रामीणों को इस बात का पता लगा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव नीचे उतारकर देखा तो कमलेश का गला कटा मिला। मृतक के पुत्र सर्वेश ने पुलिस को बताया कि कमलेश गांव के ही रहने वाले बन्ठे के साथ शुक्रवार की रात गए थे और फिर वापस घर नहीं लौटे।

मृतक के पुत्र का कहना है कि बन्ठे ने उनके पिता की गला रेतकर हत्या कर दी। बेटे ने कहा कि पिता कमलेश व बन्ठे अच्छे दोस्त थे लेकिन एक मामले में दोनों के बीच विवाद हो गया था जिसकी दुश्मनी में बन्ठे ने कमलेश की हत्या कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करने के साथ शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ सज्जाद हुसैन नकवी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

हत्या करने के बाद नदी किनारे फेंका शव
जिले में हत्या की तीसरी वारदात जैदपुर थाना क्षेत्र में हुई। जहां पर क्षेत्र के करीमगंज मजरे बलछठ गांव निवासी शिवप्रकाश(32) पुत्र दुखीराम की हत्या करने के बाद शव गांव के बाहर रारी नदी के किनारे फेंक दिया गया। मृतक का शव शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। मृतक के भाई धर्मपाल ने पुलिस को बताया कि शिवप्रकाश शुक्रवार की शाम घर से निकले थे जिसके बाद गांव के बाहर से एक बाइक पर सवार दो लोग शिवप्रकाश को लेकर कहीं चले गए थे जिसके बाद शनिवार को उनका शव मिला है।


मृतक के गले में चोट व कटे का निशान मिला है जिससे लगता है कि गला दबाकर हत्या करने के बाद उसका गला रेता गया है। मृतक के एक बेटा व एक बेटी है। मृतक के भाई ने किसी को नामजद तो नहीं किया है लेकिन कुछ लोगोें पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed