{"_id":"6d55a57847f7d1ad165299e8f54eec3f","slug":"old-man-body-found-hanging-noose-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकता मिला बुजुर्ग का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटकता मिला बुजुर्ग का शव
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
असंद्रा थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बृहस्पतिवार को बुजुर्ग का शव उसके घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला है। हालांकि मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है। पुलिस कह रही है कि बुजुर्ग का अपने बेटों से आए दिन विवाद हुआ करता था जिसके चलते उसने आत्महत्या की है।
असंद्रा थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी बेचू लाल गौतम (62) का शव बृहस्पतिवार सुबह उनके घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। घटना के बाद जब आस पास के लोगों व परिवारीजनों को इसकी जानकारी हुई तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वृद्ध ने जिस समय फांसी लगाई उस समय उसके घर में कोई नहीं था। वृद्ध के दो पुत्र दीनानाथ व प्रमोद कुमार खेत में काम करने गए थे। ग्रामीण बताते हैं कि मृतक बेंचूलाल गौतम ज्यादतर अपनी पुत्री के घर रहते थे और अभी कुछ दिन पहले ही वह अपने घर आए थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों की माने तो वृद्ध को आंखों से दिखाई भी बहुत कम देता था ऐसे में उसने घर में कमरे के अंदर छत की बल्ली से फांसी किस तरह लगाई होगी यह बात मामले को संदिग्ध बना रही है। हालांकि किसी ने इस मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत पुलिस से नहीं की है।
थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक का कहना है कि मृतक का उसके पुत्रों से आए दिन विवाद हुआ करता था शायद इसी के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है। कहा यदि कोई शिकायत करेगा तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।