{"_id":"31a4ff433dee48cd45ce3323739dcfce","slug":"now-siddhur-orgy-of-police-women-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सिद्धौर में पुलिस का तांडव, महिलाओं को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब सिद्धौर में पुलिस का तांडव, महिलाओं को पीटा
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
सामान्य हो रहे कस्बे के हालात मंगलवार को फिर बिगड़ गए। सोमवार रात एक पालेशर को आग के हवाले करने से माहौल बिगड़ने की चिंगारी भड़की। सुबह फिर उसी पक्ष द्वारा एक चालक की पिटाई ने आग में घी का काम किया। पल भर में इलाके का माहौल बिगड़ गया और दोनों पक्ष के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। माहौल बिगड़ने की जानकारी पर पुलिस ने हालात संभालने के बजाय आम ग्रामीणों को निशाना बना डाला।
पुलिस ने मदारपुर अमरसिंह गांव में जमकर तांडव किया। वर्दीधारियों ने लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। यहां तक महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा। पुलिस की पिटाई से तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए परिवारीजन निजी अस्पताल ले गए।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात इटहिया गांव के अरविंद और छोटू ने इटहिया मजरे पंडरावा निवासी शाहिद के पालेशर में आग लगा दी जिससे उसका पालेशर पूरी तरह से चलकर राख हो गया। शाहिद ने बताया कि पालेशर के अंदर राइसब्रान और कई ट्रक राइस हस्क लगी थी वह भी जलकर राख हो गई। इस घटना ने इलाके में माहौल बिगाड़ने में चिंगारी का काम किया।
विज्ञापन
सुबह होते ही इलाके में पालेशर जलाने की घटना आग की तरह फैल गई। दोनों पक्ष के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। इसी दौरान सिद्धौर क्षेत्र के अमसेरुवा निवासी मैजिक चालक शाहिद मंगलवार को किसी कार्य से मैजिक लेकर मदारपुर अमरसिंह गांव गया था। तभी गांव के आग लगाने वाले पक्ष के ही कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। चालक की पिटाई ने आग में चिंगारी का काम किया और दोनों पक्ष सड़क पर उतर आए।
सूचना पर एसपी ने आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस भेज दी। आक्रोशित पुलिस ने मदारपुर अमरसिंह गांव में जमकर तांडव मचाया। जो जहां मिला उसे वही गिराकर पीटा। यहां तक महिलाओं और बच्चों तक को भी नहीं बख्शा। पुलिस का रौद्र रूप देख गांव में भगदड़ मच गई जिसे जहां सिर छिपाने की जगह मिली वह वहीं पर दुबक गया। पुलिस की पिटाई से गांव के ही निवासी रामतेज, नाबालिग रतनेश और राजरानी गंभीर रूप से घायल हो गई।
जिन्हें उपचार के लिए परिवारीजन निजी चिकित्सकों के पास ले गए। पुलिस की इस लोगों में आक्रोश पनप रहा है। पुलिस ने इस मामले में अरविंद और छोटू को गिरफ्तार कर लिया है। सिद्धौर चौकी इंचार्ज से बात की गई तो उन्होंने गांव में लोगों की पिटाई किए जाने से साफ इंकार किया। वहीं, पालेशर जलाने के मामले में अरविंद और छोटू को गिरफ्तार किए जाने की बात स्वीकार रही है।
ग्रामीणों की सफाई, इसलिए पीटा चालक को
मदार अमर सिंह गांव के ग्रामीणों ने सफाई देते हुए बताया कि मैजिक चालक मो. शाहिद मंगलवार को किसी कार्य से मैजिक लेकर मदारपुर अमरसिंह गांव आया था।
गांव में एक मोड़ के पास कुछ लोग बैठे बातें कर रहे थे, लेकिन ताहिर ने वाहन धीमा नहीं किया और उसी रफ्तार से निकाल दिया।
मोड़ पर बैठे लोग बाल-बाल बच गए। इससे नाराज लोगों ने दौड़ाकर वाहन चालक शाहिद को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
भाजपा एमएलसी से पुलिस ने की अभद्रता
गांव की ओर से गुजर रहे भाजपा के पूर्व एमएलसी रामनरेश रावत ने जब पुलिस को तांडव करते देखा तो वह गांव पहुंचे। पुलिस की इस कार्रवाई का उन्होंने कड़ा विरोध किया तो पुलिस वाले अभद्रता पर उतर आए। पूर्व एमएलसी के कड़ा विरोध के बाद जाकर पुलिस शांत हुई।
पूर्व एमएलसी रामनरेश रावत का कहना है कि इटहिया गांव में कुछ लोगों द्वारा एक पालेशर जलाए जाने का मामला संज्ञान में आया था। तभी मदारपुर अमरसिंह गांव में पुलिस द्वारा लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटे जाने की जानकारी मिली। जिस पर गांव पहुंचा और पुलिस के इस कृत्य का कड़ा विरोध किया तब जाकर पुलिस शांत हुई।
मदारपुर अमरसिंह गांव में कुछ लोगों द्वारा विवाद किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। मौके पर अधिकारियों को भेजा गया है। पुलिस द्वारा गांव के लोगों की पिटाई किए जाने का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
- योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी