{"_id":"5e536f35961692fd5d140f930f77f07b","slug":"murdered-man-s-body-was-thrown-into-the-farm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर खेत में फेंका गया था युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर खेत में फेंका गया था युवक का शव
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 जनवरी को असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में मृत पड़े मिले युवक की हत्या करने के बाद शव यहां फेेंका गया था। मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का पता लगने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।
बताते चलें कि थाना असंद्रा क्षेत्र में रसूलपुर गांव के पास औसानेश्वर मार्ग पर 20 जनवरी की सुबह खेत में एक युवक का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने मृतक की उम्र करीब 30 साल बताई थी। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मृतक के हाथ में दो नाम गुदे थे जिसमेें बबलू श्रीवास्तव तो दूसरा किसी महिला सूरजवंती का नाम लिखा था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर युवक की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।