फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The priest's murder filled the case

पुजारी की हत्या के मामले में केस

Sun, 24 Apr 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
The priest's murder filled the case
सुबह करीब नौ बजे कारोबारी का शव पंजाब सीमा के पास खाई से बरामद कर लिया गया।

लखनऊ के पुजारी की हत्या के मामले मेें पुलिस ने शनिवार को अज्ञात लोगाें के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। इस वारदात के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी का पता नहीं लगा सकी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच करने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


21 अप्रैल की सुबह सफदरगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्बर बजहा गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव की शिनाख्त अनुज पांडेय (31) उर्फ सोनू पुत्र स्व. खिन्नीलाल उर्फ शिवभरोसे पांडेय निवासी कस्बा व थाना बंथरा जिला लखनऊ के रूप में की थी। पुलिस को मृतक के पास तीन मोबाइल फोन व अन्य कागजात भी बरामद किए थे।
विज्ञापन


इस वारदात के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक किसी अहम नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। घटना के बाद मृतक के ससुराल पक्ष ने उसके परिवारीजनों पर ही हत्या का आरोप लगाया था। शनिवार को सफदरगंज थाने पहुंची मृतक की पत्नी पुष्पा ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर पुलिस ने अज्ञात लोगोें के खिलाफ हत्या समेत कई धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष जैनुद्दीन अंसारी का कहना है कि तहरीर देर से मिलने के चलते घटना की रिपोर्ट देर से दर्ज हुई है। एसओ ने कहा पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed