{"_id":"8cb9d0eda4e43b3a09979a0a1832ac3f","slug":"jnesma-website-hack-in-the-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनेस्मा वेबसाइट हैक करने के मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जनेस्मा वेबसाइट हैक करने के मामले में मुकदमा दर्ज
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन हमास द्वारा जवाहर लाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय की वेबसाइट को हैक करने के मामले में 48 घंटे बाद जनेस्मा प्रशासन जागा है। प्राक्टर की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज किया है। पुलिस की साइबर सेल अब इस मामले में जांच-पड़ताल शुरू करने की बात कह रही है। पुलिस की नजर कॉलेज प्रशासन पर भी है और इस जांच में जनेस्मा कॉलेज प्रशासन के लोग भी शिकंजे में आ सकते है।
बताते चले कि बीते शुक्रवार को जनेस्मा कालेज की वेबसाइट को हैक करने का मामला प्रकाश में आया था। साइट को हैक करने वाले फिलीस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने गाजा में इजरायल द्वारा महिलाओं व बच्चों सहित अन्य लोगों की बर्बरता पूर्वक की गई हत्या के विरोध में साइबर वार की घोषणा की थी। साथ ही चेतावनी दी है कि समय आने पर वह मशीनगन से भी जवाब दिया जाएगा।
आतंकी संगठन हमास ने जनेस्मा की वेबसाइट हैक करने के साथ दिए गए संदेश में चेतावनी दिया कि उसके निशाने पर सरकारी वेेबसाइट, क्रेडिट कार्ड, बैंक अकाउंट, सर्विस, फेस बुक व ट्वीटर आदि हैं। कॉलेज की वेबसाइट शुक्रवार को हैक हुई थी लेकिन चीफ प्राक्टर डॉ. राजेश मल्ल ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए शनिवार शाम को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन
जिसके बाद पुलिस ने शनिवार देर रात अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल के लिए मामला साइबर सेल को दिया है। कोतवाल शशीकांत मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। कहा जो भी बातें जांच में सामने आएंगी उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
कॉलेज प्रशासन की भी होगी जांच
जनेस्मा कॉलेज में वेबसाइट हैक होने के मामले में कालेज प्रशासन की भूमिका भी शक के घेरे में है। सूत्रों की मानें तो कॉलेज के महत्वपूर्ण डाटा को गायब करने के लिए यह साजिश रची गई है और फिर इसे आतंकी संगठन हमास से जोड़ दिया गया। अब यदि इस मामले में साइबर सेल की टीम सही तरीके से जांच कर डाटा हैक करने वाले मुख्य आरोपी का पता लगाएगी तो कॉलेज प्रशासन के भी लोग पकड़ में आ सकेंगे।
निशाने पर तो सैन्य संस्थान होते हैं
फिलीस्तीन का आतंकी संगठन हमास आखिर जनेस्मा कालेज का डाटा क्यों हैक करेगा यह बात भी समझ से परे है। जानकारों का कहना है कि आतंकी संगठन हमास इससे पहले देश में किसी भी संस्थान या दफ्तर को हैक करने का मामला नहीं आया है। दूसरे कोई विदेशी आतंकवादी संगठन जब इस तरह का काम करते हैं तो उनके निशाने पर सैन्य संस्थान या नेशनल लेबल के सरकारी दफ्तर होते हैं। जनेस्मा जैसे कालेज कभी नहीं। कॉलेज के वेबसाइट को हैक करने में लोकल कनेक्शन जरूर है।
साइट हैक होने से प्रवेश प्रक्रिया का सारा डाटा नष्ट
जवाहर लाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ऑफीशियल वेब साइट आतंकवादी संगठन हमास द्वारा हैक किए जाने के बाद कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के फोटो, डाटा व बीए फाइन वर्ष के छात्रों का रिजल्ट नष्ट हो गया। इससे कॉलेज प्रशासन हलकान है। उधर रविवार की शाम तक कॉलेज की नई साइट शुरू नहीं हो सकी है।
जवाहर लाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इन दिनों बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। जिसके लिए छात्र-छात्राओं से ऑन लाइन आवेदन लिए गए थे। फिलीस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास द्वारा कॉलेज की वेब साइट हैक किए जाने से कॉलेज का प्रवेश डाटा व फोटोत्र् और बीए फाइनल वर्ष के करीब 1200 छात्र-छात्राओं का रिजल्ट साइट से नष्ट हो गए हैं। जिससे कालेज प्रशासन में हड़कंप है।
उधर तीसरे दिन रविवार की शाम तक कॉलेज की नई वेबसाइट शुरू नहीं हो सकी है। कॉलेज के चीफ प्राक्टर डॉ. राजेश मल्ल ने बताया कि प्रवेश लेने वाले छात्रों का टेक्सट डाटा बैकप से हासिल कर लिया गया है। लेकिन उनके फोटोग्राफ नहीं मिल सके हैं। कॉलेज में गत वर्ष के बीए तृतीय वर्ष के करीब 1200 छात्रों का परीक्षा परिणाम भी गायब है।
कॉलेज की वेब साइट हैक होनेे से कार्य बाधित हुुआ हैै। 14 अगस्त तक कार्य पूरा किया जाना था, 17 अगस्त तक विश्वविद्यालय को पूरा डाटा देना था। लेेकिन अब यह संभव नहीं हैं। समय अवधि के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से समय की मांग की जाएगी।