फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Injured youth during robbery dies

डकैतों की गोली से  घायल युवक की मौत

Sun, 07 Jan 2018 11:48 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 07 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Injured youth during robbery dies
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

विगत पांच जनवरी की रात जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के नई बस्ती मजरे बहादुरपुर में डकैतों ने लूटपाट की थी और एक युवक को गोली मारी थी। गंभीर रूप से घायल युवक का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा था जहां उसकी रविवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती व हत्या का मुकदमा दर्ज किया है लेकिन अभी तक किसी बदमाश को पकड़ा नहीं जा सका है। 

विज्ञापन


बताते चले कि जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी घिसनु के घर बीते पांच जनवरी को पहुंचे डकैतों ने इनके बेटे कलीमुद्दीन को गोली मारकर हजारों की नकदी व सामान लूट ले गए थे। वारदात के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया था जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर भेजा गया था। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान कलीमुद्दीन की रविवार सुबह मौत हो गई है। युवक की मौत के बाद उसके परिवारीजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। एसओ अशोक कुमार सरोज का कहना है कि घटना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या व डकैती का मुकदमा की धारा बढ़ाई जा रही है। 
विज्ञापन


सुस्त पुलिसिंग, बेलगाम अपराधी 
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ डकैती की वारदातों ने पुलिस सक्रियता की पोल खोलकर रख दिया है। बीते 23 नवंबर को भी क्षेत्र में डकैती की वारदात हुई थी और अब डकैती व हत्या की घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा दिए है। लचर पुलिसिंग से अपराधिक वारदातें न रूकने पर ग्रामीणों में भय व आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed