फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Hope partner recruitment scam: A probe sent to the Principal Secretary CDs

आशा संगिनी भर्ती घोटाला ः जांच के लिए प्रमुख सचिव को भेजी सीडी

Thu, 10 Sep 2015 11:25 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
आशा संगिनी भर्ती घोटाला
विज्ञापन

जांच के लिए प्रमुख सचिव को भेजी सीडी
आशा संगिनी भर्ती में घोटाले का भंडाफोड़ होने के बाद डीएम ने शुक्रवार को पैसा मांगने संबंधित सीडी जांच के लिए शासन को भेज दी।  वहां से रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया अब हर भर्ती बोर्ड में जिले स्तर का एक अधिकारी होगा। संगिनी बनने के लिए साइकिल चलाकर दिखाना अनिवार्य होगा। साथ ही इंटरव्यू में दिए गए अंकों की भी समीक्षा की जाएगी।

जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने आशा संगिनी भर्ती में घोटाला मामले को काफी गंभीरता से लिया है। घोटाला सामने आने के बाद शासन के आदेश पर उन्होंने 99 संगिनी की भर्ती निरस्त कर फिर से प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


गुरुवार को उन्होंने बताया कि अब हर भर्ती बोर्ड में जिला स्तरीय अधिकारी भी शामिल होंगे। चयन उन्हें आशाओं का होगा जो मानक पर खरी उतरेंगी। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र  ने कहा कि अब नए सिरे चयन कमेटी बनाई जाएगी। इन कमेटी द्वारा आशाओं को दिए गए अंकों की भी समीक्षा होगी। इंटरव्यू प्रक्रिया में यदि जरा सी भी लापरवाही बरती गई तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव को भेजी सीडी
आशा संगिनी की भर्ती में रुपये लेने का आरोप लगा था। इसकी एक सीडी भी कुछ लोगों ने बनाकर डीएम को सौंपी थी। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि जिस सीडी में आशा संगिनी के चयन के लिए रिश्वत की मांग की गई है। वह सीडी प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को भेजी गई है। वहां जांच होने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


नौकरी गई, पैसा भी फंसा
आशा संगिनी की चयन निरस्त किए जाने से जहां चयन से वंचित रही आशाओं में उत्साह है वहीं हाथ में आई नौकरी जाने से चयनित आशाओं ने निराशा है। नाम नहीं लेने की शर्त पर कई आशाओं ने बताया कि चयन के लिए विभाग के लोगों ने एक लाख रुपये तक लिए थे। चयन होने का पूरा आश्वासन दिया गया था। चयन हुआ भी पर हाथ आई नौकरी चली गई। पैसा भी फंसा हुुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed