फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Girl and boy killed in road accident

परीक्षा देने जा रही छात्रा की ट्रक से कुचलकर मौत

Tue, 13 Feb 2018 11:53 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 13 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Girl and boy killed in road accident
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

बाइक से परीक्षा देने जा रहीं छात्राओं को मंगलवार की सुबह ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में एक छात्रा व दूसरी छात्रा के भाई की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बा निवासी फरहान (20) अपनी बहन रफत परवीन (17) पुत्री शाहिद व उसकी सहेली काजल(18) पुत्री अयोध्या प्रसाद को बाइक पर बैठाकर मंगलवार की सुबह शहर के नेशनल कालेज में इंटर की परीक्षा दिलाने ले जा रहा था। इस बीच पुलिस लाइन चौराहे से देवा मार्ग की तरफ बाइक मोड़ने पर एक बेकाबू ट्रक ने तीनों को रौंद दिया। इस हादसे में जहां फरहान व काजल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं रफत परवीन घायल हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसे के समय पुलिस लाइन जा रहे एएसपी शशीकांत तिवारी ने घायल छात्रा को अपने वाहन से जिला अस्पताल भेजवाया। इस बीच पहुंचे कोतवाल राजकुमार पांडेय ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। कोतवाल ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका पता किया जा रहा है। वहीं शहर में ही नाका सतरिख के पास स्कूटी से इंटर की परीक्षा देने जा रही छात्रा नेहा अचानक सड़क पर गिरकर घायल हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed