फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Frustrated by civil strife young man set himself on fire

घरेलू कलह से परेशान होकर युवक ने खुद को लगाई आग

Tue, 15 Nov 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 15 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
बिसुनपुर गांव में सोमवार की सुबह घर में आपसी विवाद के चलते एक युवक ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। परिवारीजनों ने किसी तरह से आग बुझाई। आग से गंभीर रूप से झुलसे युवक को सीएचसी फतेहपुर ले जाया गया। हालत अधिक गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बिसुनपुर गांव में सोमवार की सुबह घर के विवाद से क्षुब्ध होकर स्वामीदयाल (45) पुत्र माता प्रसाद अपने ऊपर घर में रखा केरोसिन उड़ेल लिया। थोड़ी ही देख में वह आग के गोले की तरह घर में भाग कर बचाने की गुहार करने लगा। परिवारीजनों व ग्रामीणों ने कंबल की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


लेकिन जब तक आग बुझती सर्वजीत गंभीर रूप से झुलस गया था। परिवारीज आननफानन उसे सीएचसी फतेहपुर ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर उसे सिविल अस्पताल लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। साथ रहे लोगों ने बताया कि घर में पारिवारिक कलह से वह परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आए दिन विवाद होता था। सोमवार की सुबह भी किसी बात पर सर्वजीत को घरवालों से विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने अपने आप को आग लगा ली। सर्वजीत का सीएचसी फतेहपुर में प्राथमिक उपचार देने वाले चिकित्सक डॉ. आरसी वर्मा ने बताया कि सर्वजीत का शरीर लगभग 90 फीसद जल चुका है। हालत बेहद गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed