फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Found the body of young woman

युवती की लाश मिली

Fri, 03 Jul 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 03 Jul 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह एक युवती की लाश तालाब में उतराती मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तब तक परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

शहर से सटे गांव बनवा की रहने वाली एक (20) वर्षीय युवती का लाश शुक्रवार की भोर उसी के घर के पास तालाब में उतराती मिली। कूड़ा डालने गई एक महिला ने देखा तो इसकी सूचना मृतका के पिता को दी। ग्रामीणों का कहना है कि युवती की शादी इसी माह होने वाली थी। ग्रामीणों की माने तो युवती इस शादी का विरोध कर रही थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जब तक जहांगीराबाद थानाध्यक्ष सदानंद पहुंचते तो परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानेदार ने बताया कि युवती कई माह से बीमार चल रही थी। बीमारी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली है। किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed