{"_id":"1aca7a33687c03f8c9d31e31435be58f","slug":"found-four-child-laborers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबों व ठेलों पर मिले चार बाल श्रमिक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाबों व ठेलों पर मिले चार बाल श्रमिक
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील प्रशासन, पुलिस व श्रम विभाग द्वारा बाल श्रम के संबंध में शनिवार को अभियान चलाया गया। दल द्वारा तीन स्थानों पर ढाबों व ठेलों पर छापा मारा गया। इन दुकानों पर 13 साल से कम आयु वर्ग के चार बच्चे कप प्लेट धोते और अन्य कार्य करते पाए गए। टीम इन सभी बच्चों को कोतवाली ले गई। यहां लिखा-पढ़ी होने के बाद इन बच्चों के मेडिकल के लिए उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।
एसडीएम सदर नीलम यादव के निर्देश पर श्रम विभाग, तहसील प्रशासन व पुलिस विभाग के दल ने कुरौली कस्बा स्थित शिव कैलाश के ढाबा पर छापा मारा। यहां पर संजय व संदीप नाम के दो बच्चे काम करते पाए गए। इनकी उम्र 13 साल से कम होने पर दल इन्हें साथ ले आया। इसके बाद दल ने डीएम आवास के सामने स्थित शत्रुघ्न स्वीट एवं नमकीन दुकान पर छापा मारा। यहां से सुभाष नाम के बच्चे को काम करते हुए पाया।
छाया चौराहा पहुंच कर दल ने जय माता दी फास्ट फूड के ठेले पर छापा मारा। यहां भी करन कश्यप नाम का बच्चा काम करता पाया गया। इन बच्चों की उम्र 13 वर्ष दल ने आंकी। चारों बच्चों को दल नगर कोतवाली ले गया। इसके बाद बच्चों के मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।